अलवर को सौगात : अटल के नाम पर होगा मेडिकल कॉलेज, डेयरी की क्षमता डेढ़ से बढ़कर तीन लाख लीटर होगी

वोट बैंक की राजनीति में विपक्ष ने की वंदे मातरम् की उपेक्षा : शाह

अलवर को सौगात : अटल के नाम पर होगा मेडिकल कॉलेज, डेयरी की क्षमता डेढ़ से बढ़कर तीन लाख लीटर होगी
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अलवर मेडिकल कॉलेज का नाम अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज करने की घोषणा। डेयरी क्षमता 1.5 लाख से बढ़ाकर 3 लाख लीटर प्रतिदिन करने और दूध भुगतान सातवें दिन करने का भरोसा।

अलवर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को अलवर को कई बड़ी सौगातें दीं। विजय नगर ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा में शाह ने अलवर मेडिकल कॉलेज का नाम अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज करने की घोषणा की। इसके साथ ही अलवर डेयरी की मौजूदा डेढ़ लाख लीटर प्रतिदिन की क्षमता को बढ़ाकर तीन लाख लीटर प्रतिदिन करने का ऐलान किया। शाह ने पशुपालकों के दूध भुगतान की व्यवस्था में भी बदलाव का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि अभी करीब 15 दिन में होने वाला भुगतान अगले डेढ़ साल में सातवें दिन सीधे पशुपालकों के बैंक खातों में पहुंचाया जाएगा। अलवर के पशुपालकों के लिहाज से डेयरी क्षमता और भुगतान व्यवस्था में बदलाव का ऐलान सभा के प्रमुख स्थानीय मुद्दों में रहा।

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का राज्य स्तरीय समारोह :

अलवर में कार्यक्रम के दौरान जिले को 783 करोड़ रुपए के 151 विकास कार्यों की सौगात मिली। इनमें करीब 200 करोड़ रुपए के सरस डेयरी के नवीन प्लांट का शिलान्यास और मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण शामिल रहा। राज्य के कुल 17 जिलों में 6.453 करोड़ रुपए के 954 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। 10 हजार 548 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।  इनमें अलवर जिले के 461 कार्मिक शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के 66.74 लाख लाभार्थी किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की छठी किश्त के रूप में 667.40 करोड़ रुपए का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया गया। अलवर जिले के 1.47 लाख किसानों के खातों में 14.72 करोड़ रुपए की राशि पहुंचाई गई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर