अलवर में जीएसटी अधिकारी के घर हुई लूट का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार

सैकड़ों कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान

अलवर में जीएसटी अधिकारी के घर हुई लूट का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार
राजस्थान की अलवर पुलिस ने जीएसटी सहायक आयुक्त के घर हुई सनसनीखेज लूटपाट का पर्दाफाश करते हुए चार कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के अनुसार, अपराधियों ने मोबाइल का उपयोग न कर कई दिनों तक रेकी की थी, लेकिन सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से वे पकड़े गए। लूटे गए धन की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

अलवर। राजस्थान में अलवर के शालीमार नगर में वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) अधिकारी के घर हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि जीएसटी अधिकारी ओम प्रकाश के घर हुई लूट की वारदात पूरी योजना के साथ अंजाम दिया गया था। वारदात से पहले आरोपियों ने कई दिनों तक घर और क्षेत्र की रेकी की थी। इसके बाद सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए वारदात के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग नहीं किया, जिससे उनके ठिकाने की जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इसके बावजूद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सैकड़ों कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रामगढ़ और खैरथल-तिजारा क्षेत्र के रहने वाले हैं और उनके खिलाफ पहले से ही लूट, डकैती और हत्या जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। आरोपी कई बार जेल भी जा चुके हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने पैदल और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल किया ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लूटी गयी नकदी और जेवरात की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने लूट की रकम से एक मोटर साइकिल भी खरीदी है। पुलिस ने दावा किया है कि मामले में शत-प्रतिशत माल की बरामदगी का प्रयास किया जायेगा।

चौधरी ने कहा कि आरोपियों से हथियारों की बरामदगी के भी प्रयास किए जा रहे हैं और रविवार को उन्हें मौके पर ले जाकर वारदात का पुनर्निर्माण कराया जायेगा। इस बीच, जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश भी अलवर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया था कि पुलिस जल्द ही वारदात का खुलासा करेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: 2 बदमाश घायल, 2 अन्य गिरफ्तार ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: 2 बदमाश घायल, 2 अन्य गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र में रविवार को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों के...
अगस्त के अंतिम सप्ताह में विधानसभा का सत्र संभव, यूसीसी समेत कई अहम विधेयक हो सकते हैं पेश
मुंबई में टीवी अभिनेता रोहित चंदेल गिरफ्तार, नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप
एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी स्ट्राइक; राजस्थान के सात जिलों में छापेमारी कर आठ ड्रग तस्कर दबोचे
चक्रवाती तूफान 'बावी' का कहर: ताइवान-चीन में रेड अलर्ट, हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए
संगीत जगत में शोक की लहर: पार्श्वगायिका एस जानकी ने दुनिया को कहा अलविदा, पीएम मोदी ने जताया दुख
अलवर में जीएसटी अधिकारी के घर हुई लूट का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार