पुलिस को देख दो साइबर अपराधी छत से कूदे, गंभीर अवस्था में अलवर रैफर

सूचना मिली कि प्रकरण में वांछित आरोपी गांव में छिपे

पुलिस को देख दो साइबर अपराधी छत से कूदे, गंभीर अवस्था में अलवर रैफर

पुलिस दबिश के दौरान दो वांछित साइबर ठग गिरफ्तारी से बचने के प्रयास में मंदिर की छत से कूद गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर जिला अस्पताल रेफर।

राजगढ़। टहला क्षेत्र के वीरपुर गांव में पुलिस दबिश के दौरान दो वांछित साइबर ठग गिरफ्तारी से बचने के प्रयास में मंदिर की छत से कूद गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हेड कांन्स्टेबल इरशाद मोहम्मद ने बताया कि सूचना मिली कि प्रकरण में वांछित आरोपी गांव में छिपे हैं।

पुलिस ने रविवार को घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपियों में हड़कंप मच गया और वे पीछे की ओर छत से कूद गए। घायल आरोपियों की पहचान जेहुल पुत्र हनीफ (30) निवासी नंगला वंजीर तथा हरि सिंह पुत्र हनुमान सहाय (33) निवासी वीरपुर बिघोता के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को राजगढ़ सीएचसी पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अलवर रेफर किया गया।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल: पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सरकार बनाने की ओर अग्रसर, शाम को पीएम मोदी करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित दिल्ली भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल: पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सरकार बनाने की ओर अग्रसर, शाम को पीएम मोदी करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित
असम और पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ती भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में उत्सव का माहौल है। रुझानों...
स्थानीय निकायों में अवैध निर्माण पर सख्ती, सीलिंग प्रक्रिया के लिए नई गाइडलाइन की तैयारी
असर का खबर : झूलती 11 केवी लाइन का खतरा टला, नए पोल लगाकर ऊंचे किए तार
टावर ऑफ लिबर्टी को रोशन रखना बना बड़ी चुनौती, लाइटें पिछले कई महीनों से बंद
पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है
हाड़ौती के 52 में से 51 सरकारी कॉलेजों में पीटीआई नहीं, खेल सप्ताह के नाम पर चम्मच दौड़ व कुर्सी दौड़
अब नहीं होगी रोड लाइटों में भ्रम की स्थिति, केडीए लगा रहा नई लाइटें