रंजिश को लेकर युवक पर गोलीबारी : वाहनों में सवार होकर आए बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, 4 रांउड फायरिंग कर बदमाश मौके से फरार

रंजिश को लेकर युवक पर गोलीबारी : वाहनों में सवार होकर आए बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, 4 रांउड फायरिंग कर बदमाश मौके से फरार
रंजिश को लेकर शनिवार देर रात एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घटना बूटेरी स्टैंड पर हुई, जहां वाहनों में सवार होकर आए लोगों ने गोलियां चलादी।आपसी रंजिश के चलते तीन से 4 राउंड फायर किए गए। इसके बाद हमलावर फरार हो गए।

अलवर। कोटपुतली बहरोड़ जिले के बानसूर थाना क्षेत्र में रंजिश को लेकर शनिवार देर रात एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घटना बूटेरी स्टैंड पर हुई, जहां वाहनों में सवार होकर आए लोगों ने गोलियां चलादी।आपसी रंजिश के चलते तीन से 4 राउंड फायर किए गए। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि घायल युवक की पहचान बांस पहाड़ी निवासी अनिल गुर्जर के रूप में हुई है। उसे कोटपूतली के बीडीएम जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर भेज दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही बानसूर की पुलिस उपाधीक्षक मेघा गोयल पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचीं और जानकारी ली। उन्होंने बताया कि  घायल अनिल गुर्जर ने पुलिस को बताया कि जब वह अपने घर जा रहा था, तभी बूटेरी स्टैंड पर संदीप, हिमांशु और बलबीर सहित उनके अन्य साथियों ने उस पर गोलियां चला दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार