अलवर में जीएसटी अधिकारी के घर हुई लाखों की डकैती का जल्द खुलासा होगा : राहुल प्रकाश

सुरक्षा रणनीति की घोषणा

अलवर में जीएसटी अधिकारी के घर हुई लाखों की डकैती का जल्द खुलासा होगा : राहुल प्रकाश
अलवर के शालीमार नगर में जीएसटी विभाग के सहायक आयुक्त के घर हुई सनसनीखेज डकैती के बाद जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश ने शनिवार को घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए पुलिस दलों को जल्द से जल्द नकाबपोश लुटेरों को गिरफ्तार करने के सख्त निर्देश दिए।

अलवर। राजस्थान में अलवर के शालीमार नगर में वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) विभाग के सहायक आयुक्त ओमप्रकाश के घर सनसनीखेज लूट और मारपीट की वारदात के मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश खुद शनिवार को अलवर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। राहुल प्रकाश ने पीड़ित परिवार से मुलाकात करके पूरी घटना की जानकारी ली और जांच की प्रगति की समीक्षा की। उनके साथ पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका रघुवंशी सहित पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करके पुलिस दलों से अब तक की जांच और मिले सुरागों की जानकारी ली। राहुल प्रकाश ने पत्रकारों से कहा कि पुलिस हर कोण से मामले की जांच कर रही है और कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर कार्रवाई जारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस सनसनीखेज वारदात का जल्द खुलासा किया जायेगा और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

उन्होंने माना कि अलवर जिले में हाल के दिनों में अपराधों की संख्या में अचानक वृद्धि हुई है, लेकिन कहा कि पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के नेतृत्व में अलवर पुलिस लगातार अच्छा काम कर रही है और अधिकतर वारदातों का शीघ्र खुलासा किया जा रहा है। पुलिस बल और संसाधनों की कमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस विभाग इस दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। राजस्थान सरकार ने हाल ही में 10 हजार कांस्टेबलों की भर्ती की है और बढ़ती जनसंख्या और बदलती परिस्थितियों के अनुरूप पुलिस बल और संसाधनों को बढ़ाने की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने कहा कि लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ अपराध के स्वरूप और चुनौतियां भी बढ़ी हैं, इसलिए अब नयी रणनीति के तहत अपराधों पर निगरानी और नियंत्रण के लिए विशेष प्रयास किए जायेंगे। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले शालीमार नगर स्थित जीएसटी के सहायक आयुक्त ओमप्रकाश के घर में बदमाश घुस गये थे। बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूटकर वे फरार हो गये थे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया