पांच करोड़ की साइबर ठगी में दो युवक गिरफ्तार, दो आईफोन बरामद
साइबर अभियान 2.0 के तहत कार्रवाई
साढ़े पांच करोड़ रुपए की साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो आईफोन तथा एक एंड्रॉयड मोबाइल सिम बरामद। पुलिस के अनुसार आरोपियों की ओर से म्यूल खाता धारकों के माध्यम से साइबर ठगी।
अलवर। अकबरपुर पुलिस ने करीब साढ़े पांच करोड़ रुपए की साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो आईफोन तथा एक एंड्रॉयड मोबाइल सिम बरामद किया गया है। एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि जिले में ऑनलाइन ठगी, सेक्सटॉर्शन, ओएलएक्स, म्यूल अकाउंट, फर्जी एटीएम, पॉइंट ऑफ सेल जैसे धोखाधड़ी मामलों के विरुद्ध चलाए जा रहे साइबर अभियान 2.0 के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार आरोपियों की ओर से म्यूल खाता धारकों के माध्यम से साइबर ठगी की जा रही थी। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम विजय सिंह पुत्र लल्लूराम यादव, निवासी माचड़ी थाना अकबरपुर जिला अलवर, शैलेन्द्र कुमार सैनी उर्फ सेंटी पुत्र दीनदयाल सैनी, निवासी संजय नगर थाना कोतवाली जिला अलवर बताए हैं।

Comment List