टूरिस्ट को कॉर्न फ्लेक्स के नाश्ते में परोसे कीडे़, आधा नाश्ता खाने के बाद होंठ पर हलचल

तब मोबाइल पर व्यस्त टूरिस्ट को पता चला

टूरिस्ट को कॉर्न फ्लेक्स के नाश्ते में परोसे कीडे़, आधा नाश्ता खाने के बाद होंठ पर हलचल
अलवर घूमने आए टूरिस्ट को बीहड़ सरिस्का रिसोर्ट में सुबह कीडे़ युक्त नाश्ता परोस दिया गया। टूरिस्ट मोबाइल पर बात करने में इतना मग्न था कि उसने मोबाइल पर बात करते करते आधा नाश्ता कर लिया।

अलवर। अलवर घूमने आए टूरिस्ट को बीहड़ सरिस्का रिसोर्ट में रविवार सुबह कीडे़युक्त नाश्ता परोस दिया गया। टूरिस्ट मोबाइल पर बात करने में इतना मग्न था कि उसने मोबाइल पर बात करते करते आधा नाश्ता कर लिया। इस दौरान उसके होंठ पर कुछ हलचल हुई, तो उसने कटोरी में देखा, तो उसे दूध के ऊपर 5 कॉर्न के रंग के कीडे़ रेंगते नजर आए।

आक्रोशित टूरिस्ट ने कीड़ा पडे़ कॉर्न फ्लेक्स का वीडियो भी भेजा। सरिस्का घूमने आए टूरिस्ट सागर यादव, सोनू चौधरी, भगवान यादव, ईश शर्मा और नीरज यादव बीहड़ सरिस्का रिसोर्ट में रुके। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे टूरिस्ट सागर को कीड़ों वाला नाश्ता परोसा गया। टूरिस्ट के अनुसार उसने मामले से होटल स्टाफ को अवगत कराया तो स्टाफ ने कहा- छोटी बात है, इसे बड़ा इश्यू मत बनाओ। इसके बाद स्टाफ ने तुरंत नाश्ता हटा दिया। सागर ने बताया कि इसके बारे में फूड इंस्पेक्टर केशव गोयल और ऑनलाइन पॉर्टल पर भी शिकायत की है। 

होटल मालिक कहिन: होटल मालिक वीरेंद्र राठौड़ ने गलती मान काम करने वाले शेफ को हटाने की बात कही। उन्होंने कहा, कॉर्न फ्लेक्स पैकिंग का आइटम था, जिसमें कीड़े आ गए। हमारे खाने में कोई शिकायत नहीं मिली, यह कॉर्न फ्लेक्स बनाने वाली कंपनी की गलती है। होटल के स्टाफ की थोड़ी लापरवाही कही जा सकती है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें