असर खबर का : सारथल हाइवे का खतरनाक गड्ढा भरा, राहगीरों को राहत

पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी थी सड़क

असर खबर का : सारथल हाइवे का खतरनाक गड्ढा भरा, राहगीरों को राहत
दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया।

सारथल। सारथल कस्बे से होकर गुजर रहे हाइवे मार्ग पर बना गहरा गड्ढा लंबे समय से राहगीरों के लिए मुसीबत बना हुआ था और आए दिन हादसों को न्योता दे रहा था। पूर्व में जलदाय विभाग ने पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी थीए लेकिन समय के साथ कंक्रीट उखड़ जाने से गड्ढा गहरा होकर करीब 6दृ8 इंच तक पहुंच गया। इसके चलते आए दिन कई बाइक चालक गिरकर घायल हो चुके थे। वहीं अचानक गड्ढा सामने आने पर बड़े वाहनों को भी ब्रेक लगाकर निकलना पड़ता थाए जिससे हादसे की आशंका बनी रहती थी।

मामले को लेकर दैनिक नवज्योति में 20 अप्रैल को खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया। छीपाबड़ौद उपखंड अधिकारी अभिमन्यु सिंह कुंतल ने जलदाय विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। गुरुवार को जलदाय विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाइवे पर स्थित गड्ढे की मरम्मत करवाई। इस दौरान जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता अखिल रावत भी मौजूद रहे और कार्य की निगरानी करते हुए गड्ढे को सीमेंट कंक्रीट से भरवाया। गड्ढा भरने के बाद अब मार्ग से गुजरने वाले लोगों को राहत मिली है। स्थानीय ग्रामीणों ने समस्या के समाधान पर प्रशासन व जलदाय विभाग की टीम का आभार जताया।

Post Comment

Comment List

Latest News

बारामूला में भयावह हादसा, आकस्मिक धमाके में दो सैनिकों की मौत बारामूला में भयावह हादसा, आकस्मिक धमाके में दो सैनिकों की मौत
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक आकस्मिक विस्फोट हो गया। इस हादसे में गंभीर रूप...
सीवरेज के लिए खोदे गड्ढे में समाए तीन मासूम, दर्दनाक हादसे में तीनों की मौत
मारवाड़ जंक्शन में हवाई फायरिंग : दो युवक हिरासत में, 2 पिस्टल और कारतूस बरामद
डॉलर के आगे रूपए पर आज दबाव, 15 पैसे टूटकर 95.56 पर खुला
जयपुर स्थित गोगाजी महाराज मंदिर में सजी आम मनोरथ झांकी
अमेरिकी सेना का ईरान पर हमला : वायु रक्षा और रडार प्रणाली को बनाया निशाना, अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराने के जवाब में कार्रवाई
दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म : आरोपी को 20 साल कैद, 1.65 लाख का जुर्माना