दिनदहाड़े व्यापारी का अपहरण : 14 लाख की वसूली फिरौती, बंदूक की नोक पर उठाया

अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर करीब 10 घंटे तक बंधक

दिनदहाड़े व्यापारी का अपहरण : 14 लाख की वसूली फिरौती, बंदूक की नोक पर उठाया

एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां बदमाशों ने एक व्यापारी का दिनदहाड़े अपहरण कर उससे लाखों रुपए की फिरौती वसूल ली। घटना ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

बारां। बारां शहर में शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां बदमाशों ने एक व्यापारी का दिनदहाड़े अपहरण कर उससे लाखों रुपए की फिरौती वसूल ली। घटना ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित व्यापारी सतीश गौड़ के अनुसार वह शुक्रवार सुबह ईदगाह क्षेत्र में गया था, तभी कुछ युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने पहले विवाद किया और फिर बंदूक दिखाकर जबरन उन्हें कार में डालकर ले गए।

अपहरण के बाद आरोपियों ने व्यापारी को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर करीब 10 घंटे तक बंधक बनाए रखा। पहले उन्हें आमापुरा क्षेत्र के एक खेत में ले जाया गया, जहां मारपीट कर 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई। रकम नहीं होने की बात कहने पर बदमाशों ने उन्हें पास के एक मकान में ले जाकर फिर प्रताड़ित किया।लगातार धमकियों और मारपीट से डरे व्यापारी ने अपने परिजन के माध्यम से 14 लाख रुपए आरोपियों तक पहुंचवाए। इसके बावजूद बदमाशों ने उन्हें तुरंत नहीं छोड़ा और शाम तक बंधक बनाए रखा। बाद में ईदगाह क्षेत्र के पास छोड़ते हुए घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। शनिवार को पीड़ित ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया। 

इनका कहना है:
डीएसपी हरिराम सोनी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द अपहरणकर्ताओंं की गिरफ्तारी की जाएगी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ई-मित्र संचालक के खाते से 1.04 करोड़ का संदिग्ध लेने-देन, 13 राज्यों में खाते के खिलाफ 36 शिकायतें दर्ज ई-मित्र संचालक के खाते से 1.04 करोड़ का संदिग्ध लेने-देन, 13 राज्यों में खाते के खिलाफ 36 शिकायतें दर्ज
ई-मित्र संचालक युवक के बैंक खाते में 1.04 करोड़ रुपए का साइबर फ़्रॉड्‌ का मामला। इस खाते के खिलाफ महाराष्ट्र...
रेलवे की पार्किंग में खड़ी स्कूटी में लगी अचानक आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू
ऋषिकेश में सुनील शेट्टी ने परमार्थ निकेतन में लिया दिव्य अनुभव : पर्यावरण संरक्षण और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने पर की चर्चा, बच्चियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित
हाईसिक्योरिटी जेल में बंद गैंगस्टर ने दोबारा बैरक से फोड़ा अपना सिर, पुलिस सुरक्षा के साथ इलाज के लिए लाया गया जेएलएन अस्पताल
हरियाणा में शहरी परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम : 10 शहरों में दौड़ेंगी नई इलेक्ट्रिक बसें, प्रदूषण में कमी के साथ ईंधन की लागत में होगी बचत
दिनदहाड़े व्यापारी का अपहरण : 14 लाख की वसूली फिरौती, बंदूक की नोक पर उठाया
कार की टक्कर से बाइक सवार मां और दो बेटों की मौत, बेटी और कार चालक का उपचार जारी