मानसून की दस्तक से बढ़ी चिंता : गंदगी से अटे नालों ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल

लंबे समय से नहीं हुई सफाई

मानसून की दस्तक से बढ़ी चिंता : गंदगी से अटे नालों ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
मुख्य बाजार और खानपुर रोड के नालों में कचरे का अंबार, जलभराव और बीमारियों का बढ़ा खतरा।

कवाई। कवाई कस्बे में मानसून की शुरुआत के साथ ही नालों की बदहाल स्थिति चिंता का कारण बन गई है। मुख्य बाजार, खानपुर रोड सहित कई इलाकों के नाले गंदगी, कचरे और गाद से भरे पड़े हैं, जिससे जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अभियान में तेजी लाने की मांग की है। कस्बेवासियों के अनुसार पिछले वर्ष भी नालों की पर्याप्त सफाई नहीं होने से कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई थी।इस बार भी बारिश का दौर शुरू हो चुका है, लेकिन कई प्रमुख नालों में अब तक गंदगी जमा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सफाई नहीं करवाई गई तो बाजार और आवासीय क्षेत्रों में पानी भरने की स्थिति बन सकती है।

खानपुर रोड के दोनों ओर बने नालों की स्थिति सबसे अधिक खराब
खानपुर रोड के दोनों ओर बने नालों की स्थिति सबसे अधिक खराब बताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई जगह नालों में इतना कचरा और गाद जमा है कि उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो गया है। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण पानी का बहाव बाधित हो रहा है और आसपास दुर्गंध फैल रही है।

जलभराव से कारोबार हो सकता है प्रभावित
मुख्य बाजार के व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि बरसात के मौसम में नियमित सफाई नहीं होने पर जलभराव से कारोबार प्रभावित हो सकता है। साथ ही गंदगी के कारण मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। कस्बेवासियों ने प्रशासन से सभी प्रमुख नालों की प्राथमिकता के आधार पर जल्द सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि बारिश के मौसम में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
 
नालों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। जहां-जहां नालों में गंदगी और कचरा जमा है, वहां प्राथमिकता के आधार पर सफाई करवाई जा रही है। हमारा प्रयास है कि बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। जल्द ही सफाई कार्य पूरा कराया जाएगा।
- रामप्रताप सिंह, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत कवाई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
जयपुर की हरमाड़ा थाना पुलिस ने दिन में कॉलोनियों की रेकी कर रात में सूने मकानों, दुकानों और गार्डनों में...
RG कर हत्याकांड : निर्मल घोष की गिरफ्तारी पर थाने से लेकर अदालत तक विरोध, प्रदर्शनकारियों ने मारे थप्पड़; फेंके अंडे
विदेश से एमबीबीएस, जयपुर में चरस का कारोबार! डॉक्टर समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, पांच लाख की चरस और तस्करी में इस्तेमाल गाड़ी बरामद
जयपुर जिले की निकायों के वार्डों की आरक्षण लॉटरी 17 को
मायावती का स्वतंत्रता दिवस पर संदेश : संविधान की भावना से काम करें संवैधानिक संस्थाएं, तभी मिलेगा आजादी का असली लाभ
रील बनाने को लेकर दो नाबालिग दोस्तों में विवाद, एक दोस्त ने दूसरे को देसी कट्टे से मारी गोली; अस्पताल में दम तोड़ा 
स्वतंत्रता दिवस पर जूली का हमला : ‘वोट चोरी’ से लेकर संविधान कमजोर करने तक, मोदी सरकार की यही उपलब्धि