असर खबर का : अधिकारियों की निगरानी में फिर शुरू हुआ एनिकट निर्माण कार्य, जानें पूरा मामला

20 लाख की योजना से होगा वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण

असर खबर का : अधिकारियों की निगरानी में फिर शुरू हुआ एनिकट निर्माण कार्य, जानें पूरा मामला
नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद मौके पर पहुंची विभागीय टीम।

सारथल। सारथल के बरसाती नाले पर बन रहे एनिकट निर्माण में गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल शीर्षक से 5 नवज्योति मई को ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका असर यह हुआ कि नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया और अब अधिकारियों की निगरानी में निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया है। मौके पर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है, वहीं विभाग ने निर्माण सामग्री को गुणवत्तापूर्ण बताते हुए जल संरक्षण की इस 20 लाख की योजना को गांवों के लिए अहम बताया है। बीते दो दिनों से संबंधित विभाग की टीम लगातार मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा ले रही है।
गौरतलब है कि हाल ही में पंचायत प्रशासक लोकेन्द्र सिंह ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर आपत्ति जताते हुए संबंधित विभाग के सहायक अभियंता को शिकायत दी थी। उन्होंने कार्य को रुकवाकर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पुनः निर्माण करवाने की मांग की थी। इसके बाद विभाग के सहायक अभियंता अमित कुमार शर्मा एवं कनिष्ठ अभियंता ऋतिक भड़ाना लगातार निर्माण स्थल पर निगरानी बनाए हुए हैं।

सहायक अभियंता अमित कुमार शर्मा ने बताया कि वर्तमान में एनिकट निर्माण के तहत कट-ऑफ वॉल के लिए फाउंडेशन एवं पीसीसी का कार्य किया गया है, जबकि कंक्रीट के लिए जाल हेड का कार्य अभी शेष है। एनिकट की ऊंचाई लगभग डेढ़ मीटर तथा चौड़ाई करीब 30 मीटर होगी। योजना का उद्देश्य वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण के माध्यम से गांवों को जल-आत्मनिर्भर बनाना है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार एनिकट का निर्माण करीब 20 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है।

 निर्माण में उपयोग हो रही सामग्री का गहन निरीक्षण किया गया, जिसमें सरिया, सीमेंट एवं कंक्रीट सहित सभी सामग्री गुणवत्तापूर्ण पाई गई।
- अमित कुमार शर्मा, सहायक अभियंता 

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन