असर खबर का - दैनिक नवज्योति में मुद्दा उठते ही जागा प्रशासन: पिंक टॉयलेट निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

परेशान महिलाओं को मिलेगी राहत

असर खबर का - दैनिक नवज्योति में मुद्दा उठते ही जागा प्रशासन:  पिंक टॉयलेट निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
24 अप्रैल को हाट चौक स्थित एकमात्र पुराने शौचालय को ध्वस्त कर दिया था।

अटरू। अटरू कस्बे के व्यस्ततम हाट चौक में 'पिंक टॉयलेट' निर्माण में हो रही देरी और आमजन को हो रही परेशानी को लेकर दैनिक नवज्योति द्वारा 6 मई को प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किए जाने के बाद तुरंत प्रशासन और ठेकेदार हरकत में आए। ख़बर का संज्ञान लेते हुए ठेकेदार ने बुधवार से निर्माण स्थल पर निशान रंगत करवाकर नींव की खुदाई का कार्य प्रारंभ कर दिया। 15 दिन से मलबे में तब्दील था। गौरतलब है कि महिलाओं को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से प्रशासन ने 24 अप्रैल को हाट चौक स्थित एकमात्र पुराने शौचालय को ध्वस्त कर दिया था। वादा था कि यहां जल्द आधुनिक पिंक टॉयलेट बनेगा, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ। बिना वैकल्पिक व्यवस्था के पुराने ढांचे को गिराने से भीषण गर्मी के बीच व्यापारियों, राहगीरों और विशेषकर ग्रामीण महिलाओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।

पिंक टॉयलेट निर्माण के बीच अस्थायी शौचालय की मांग तेज
हालांकि निर्माण शुरू हो गया है, लेकिन नागरिकों का कहना है कि जब तक पिंक टॉयलेट तैयार नहीं होता, तब तक हाट चौक के पास मोबाइल टॉयलेट या अस्थाई शौचालय की व्यवस्था की जाए। प्रशासन द्वारा बताए गए महिला पार्क स्थित सुलभ शौचालय की दूरी अधिक होने के कारण बुजुर्गों और महिलाओं को वहां जाने में असमर्थता हो रही है।

साप्ताहिक बाजार में ग्रामीण क्षेत्र से खरीदारी करने आती है महिलाएं
हाटचौक कस्बे का मुख्य व्यावसायिक केंद्र है, जहां साप्ताहिक बाजार के दौरान अटरू सहित दर्जनों गांवों से ग्रामीण महिलाएं खरीदारी के लिए आती हैं। शौचालय की अनुपलब्धता के कारण उन्हें भारी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय दुकानदारों ने भी रोष जताते हुए कहा था कि प्रशासन ने ढांचा तोड़ने में जितनी फुर्ती दिखाई, निर्माण में उतनी ही सुस्ती बरती।

खबर प्रकाशित होने के बाद मामले ने पकड़ा तूल
नवज्योति में खबर प्रकाशित हीने के बाद मामले ने तूल पकड़ा। जिसके बाद ज़िम्मेदार अधिकारियों ने सक्रियता दिखाई। ठेकेदार मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार से कार्य नींव की खुदाई के साथ ही निर्माण धरातल पर शुरू कर दिया गया है। नींव की खुदाई के साथ ही निर्माण में तेजी लाई जाएगी।

समस्या का त्वरित समाधान होने पर नवज्योति का जताया आभार
समस्या का त्वरित समाधान होने पर क्षेत्रवासियों ने 'दैनिक नवज्योति' का आभार जताया। लोगों का कहना है कि नवज्योति ने उनकी आवाज को प्रमुखता से उठाया, जिससे प्रशासन हरकत में आया।लंबे समय से चली आ रही परेशानी का समाधान शुरू होना आमजन के लिए राहत भरा है। स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई कि आगे भी जनहित के मुद्दों को इसी तरह उठाया जाता रहेगा।

एक-दो दिन के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण रूप से सुचारू करवा दिया जाएगा ताकि जनता को राहत मिले।
- योगेन्द्र प्रसाद त्रिवेदी, ईओ, नगरपालिका अटरू 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान के बांधों में 55.84 प्रतिशत पानी, पिछले 24 घंटे में 39.58 एमसीएम की बढ़ोतरी राजस्थान के बांधों में 55.84 प्रतिशत पानी, पिछले 24 घंटे में 39.58 एमसीएम की बढ़ोतरी
मानसून के चलते राजस्थान के 693 बांधों में जल आवक बनी हुई। जल संसाधन विभाग के अनुसार, बांधों की कुल...
ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट, दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में
त्योहार पर मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई, जोखिम वाले खाद्य पदार्थों और क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश
आम आदमी पार्टी राजस्थान ने स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियां तेज कीं, 21 सदस्यीय प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति गठित
35 वर्षीय युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, रेलवे लाइन के पास मिला अज्ञात शव
एसबीआई जयपुर मंडल में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने किया ध्वजारोहण
शहजाद पूनावाला का भाजपा से इस्तीफा: पांच साल बाद पार्टी छोड़ी, नितिन नवीन को पत्र लिखकर फैसला स्वीकारने की मांग