असर खबर का : खाली प्लॉटों से उठाया कचरा, सफाई व्यवस्था सुधारने में जुटी पालिका

नए कचरा पात्र लगाने की तैयारी

असर खबर का : खाली प्लॉटों से उठाया कचरा, सफाई व्यवस्था सुधारने में जुटी पालिका
शुरू हुआ सफाई अभियान, नवज्योति में खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया प्रशासन।

अटरू। अटरू कस्बे में लंबे समय से चरमराई सफाई व्यवस्था और खाली प्लॉटों में जमा कचरे की समस्या को लेकर दैनिक नवज्योति ने 7 अक्टूबर को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर में बताया गया था कि कई मोहल्लों में कचरा गाड़ियां नहीं पहुंचने और कचरा पात्र उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को मजबूरन खाली प्लॉटों में कचरा डालना पड़ रहा है। इससे जगह-जगह कचरे के ढेर लगने के साथ गंदगी फैल रही थी। खबर प्रकाशित होने के बाद नगरपालिका प्रशासन हरकत में आया और सफाई अभियान शुरू कर दिया। 

जेसीबी से खाली प्लॉटों में जमा कचरा हटाना शुरू
नगरपालिका प्रशासन ने कस्बे में ऐसे खाली प्लॉटों को चिन्हित किया है, जहां लंबे समय से कचरा जमा था। इसके बाद जेसीबी मशीनों की मदद से कचरे के ढेर हटाने का काम शुरू कर दिया गया। सफाई अभियान शुरू होने से इन स्थानों पर रहने वाले लोगों को राहत मिली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नियमित रूप से कचरा उठाने की व्यवस्था हो तो दोबारा खाली प्लॉटों में कचरा जमा होने की समस्या नहीं होगी।

कचरा गाड़ियां नहीं पहुंचने वाले मोहल्लों में अब नियमित व्यवस्था
नगरपालिका के सफाई निरीक्षक मदन मोहन भार्गव ने बताया कि कस्बे के जिन मोहल्लों में फिलहाल कचरा गाड़ियां नहीं पहुंच रही हैं, वहां जल्द ही नियमित रूप से कचरा गाड़ियां भेजने की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही जरूरत वाले स्थानों पर कचरा पात्र लगाने की प्रक्रिया भी की जा रही है, ताकि लोग खुले स्थानों पर कचरा डालने के लिए मजबूरन हों।

कस्बेवासियों ने नवज्योति का जताया आभार
दैनिक नवज्योति की खबर के बाद नगरपालिका द्वारा सफाई अभियान शुरू किए जाने पर कस्बेवासियों ने खुशी जताई। लोगों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या को नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद प्रशासन ने मौके पर कार्रवाई शुरू की। कस्बेवासियों ने समस्या को प्रशासन तक पहुंचाने और कार्रवाई करवाने के लिए दैनिक नवज्योति का आभार जताया।

Read More सीएचसी की सफाई व्यवस्था बदहाल, दीवारों पर पान-गुटखे की पीक और वार्डों में घूम रहे आवारा श्वान

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा का आप पर हमला: सीबीआई जांच शुरू होते ही केजरीवाल को संघीय ढांचा खतरे में नजर आने लगा, ढिल्लों ने कहा- सीएम कार्यालय ही भ्रष्टाचार का गढ़ भाजपा का आप पर हमला: सीबीआई जांच शुरू होते ही केजरीवाल को संघीय ढांचा खतरे में नजर आने लगा, ढिल्लों ने कहा- सीएम कार्यालय ही भ्रष्टाचार का गढ़
पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार की जांच से बचने के लिए संघीय ढांचे...
देवास परियोजना के कार्यों में अभूतपूर्व तेजी, बांध एवं टनल का निर्माण कार्य प्रगतिरत
आम आदमी पार्टी राजस्थान ने पंचायत राज चुनाव 2026 के लिए 60 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, विश्वेन्द्र सिंह ने कहा-जनसरोकार के मुद्दों के साथ लड़ेगी चुनाव
जमवारामगढ़, रायसर और अजबगढ़ के स्कूलों में हुईं प्रश्नोत्तरी, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिताएं
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए 10 दिन पहले आवेदन की शर्त  बेतुकी : विरोध के लिए लोगों को नहीं कर सकते बाध्य, गौतम ने कहा- संविधान नागरिकों को देता है अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
रूस के मिसाइल हमलों से यूक्रेन में भीषण तबाही: 5 बच्चों समेत 36 लोगों की मौत, रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना
वायदा बाजार में नरमी का असर : चांदी और सोना के गिरे भाव, जानें क्या है कीमत