वीडियो वायरल होने के 7 दिन बाद कार्रवाई : युवक से अमानवीय व्यवहार के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

घटना के चार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वीडियो वायरल होने के 7 दिन बाद कार्रवाई : युवक से अमानवीय व्यवहार के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
बाड़मेर में युवक के साथ अमानवीय व्यवहार और मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवक के सिर के बाल, मूंछ और भौंहें काट दी थीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर सात दिन में कार्रवाई। मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी।

बाड़मेर। जिले में युवक के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उसके सिर के बाल, मूंछ और भौंहें काट बेरहमी से मारपीट करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया । घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की और वारदात के सात दिन बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। एसपी चूनाराम जाट ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद भारूराम पुत्र बांकारामए देवाराम पुत्र सवाईराम, प्रभुराम पुत्र हरलालराम, धीराराम पुत्र मनजीराम और अर्जुनराम पुत्र नाराणारामए सभी निवासी जूना पतरासर को गिरफ्तार किया गया।

पीड़ित ने बतायाए वह 20 जुलाई की रात अपनी बहन से मिलने उसके ससुराल गया था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसके सिर के बालए मूंछ और भौंहें कैंची से काट दीं तथा उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। वहीं आरोप यह भी है कि युवक देर रात बाइक लेकर गांव के एक घर में घुस गया था। इसी बात से नाराज परिजनों और वहां मौजूद 15 से अधिक लोगों ने उसे पकड़ लिया और कथित रूप से उसकी पिटाई कर दी। इसी दौरान उसके बालए मूंछ और भौंहें काट दी । बाद में परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया, जो युवक को अपने साथ घर ले गए।

 वीडियो ने खोली घटना की परतें: घटना के चार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें कई लोग युवक को पकड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ आरोपी कैंची से उसके सिर के बाल, मूंछ और भौंहें काटते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पर दबाव बढ़ा और विशेष टीम बनाकर जांच शुरू की।                 

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यसभा में उठा एसएफआई नेता आइसी घोष की गिरफ्तारी के प्रयास का मुद्दा, विपक्ष ने किया हंगामा राज्यसभा में उठा एसएफआई नेता आइसी घोष की गिरफ्तारी के प्रयास का मुद्दा, विपक्ष ने किया हंगामा
राज्यसभा में एसएफआई नेता आइसी घोष की गिरफ्तारी की कथित कोशिश का मुद्दा विपक्ष ने जोरदार ढंग से उठाया। माकपा...
पुलिस ने 101 गुमशुदा मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए, आधुनिक तकनीक से किए बरामद
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : डांट-फटकार आत्महत्या के लिए उकसावा नहीं, दो शिक्षिकाओं समेत तीन को राहत
कांग्रेस सांसद नासिर ने राज्यसभा में दिया कार्यस्थगन नोटिस, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खातों-कार्यप्रणाली के स्वतंत्र ऑडिट की मांग
जेसीटीएसएल कर्मचारियों का प्रदर्शन, मांगें नहीं मानी तो कार्य बहिष्कार की चेतावनी.
वीडियो वायरल होने के 7 दिन बाद कार्रवाई : युवक से अमानवीय व्यवहार के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष 10,000 मीटर स्पर्धा में भारत को दिलाया पहला पदक