ड्रग्स की सूचना ने खोला नकली घी के बड़े रैकेट का राज, 870 किलो मिलावटी घी और पैकिंग मशीनें बरामद

जीएसटी नंबर और लाइसेंस की भी जांच की जा रही

ड्रग्स की सूचना ने खोला नकली घी के बड़े रैकेट का राज, 870 किलो मिलावटी घी और पैकिंग मशीनें बरामद
ड्रग्स फैक्ट्री की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची डीएसटी टीम को बड़ी मिलावटी घी बनाने की फैक्ट्री का खुलासा। सदर थाना क्षेत्र के सूरमल नगर रिंग रोड स्थित एक मकान में चल रही इस फैक्ट्री से करीब 870 किलो तैयार मिलावटी घी, 1660 किलो पाम ऑयल, 360 किलो सोयाबीन तेल, 240 किलो रिफाइंड तेल, 75 किलो घी और 370 किलो वनस्पति सहित मिक्सिंग व पैकिंग मशीनें बरामद।

बाड़मेर। जिले में ड्रग्स फैक्ट्री की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची डीएसटी टीम को बड़ी मिलावटी घी बनाने की फैक्ट्री का खुलासा हुआ। सदर थाना क्षेत्र के सूरमल नगर रिंग रोड स्थित एक मकान में चल रही इस फैक्ट्री से करीब 870 किलो तैयार मिलावटी घी, 1660 किलो पाम ऑयल, 360 किलो सोयाबीन तेल, 240 किलो रिफाइंड तेल, 75 किलो घी और 370 किलो वनस्पति सहित मिक्सिंग व पैकिंग मशीनें बरामद की गईं। फैक्ट्री संचालक जितेंद्र जैन और तिलोक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार डीएसटी को सूचना मिली थी कि रिंग रोड स्थित एक मकान में ड्रग्स बनाई जा रही है। टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां नकली घी तैयार करने का पूरा सेटअप मिला। सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और तैयार घी सहित अन्य कच्चे माल के सैंपल जांच के लिए लिए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी बाजार और डेयरी से क्रीम खरीदकर पहले उससे घी निकालते थे। इसके बाद उसमें करीब 30 से 35 प्रतिशत पाम ऑयल और घी को दानेदार दिखाने के लिए विशेष वनस्पति मिलाकर मशीनों से प्रोसेस किया जाता था। तैयार घी को श्री शिव गौरी ब्रांड के नाम से पैक कर 650 रुपए प्रति किलो की दर से बाजार में बेचने की तैयारी थी। 

25-30 दिन से चल रही थी फैक्ट्री
पुलिस का कहना है कि फैक्ट्री पिछले 25 से 30 दिन से संचालित हो रही थी। शुरूआती जांच में मशीनें गुजरात के डीसा और अहमदाबाद से मंगाए जाने की जानकारी मिली है। साथ ही मौके से मिले जीएसटी नंबर और लाइसेंस की भी जांच की जा रही है कि वह उत्पादन के लिए वैध है या नहीं। फिलहाल खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं, जबकि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अब तक कितना मिलावटी घी बाजार में सप्लाई किया जा चुका है और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
 

Post Comment

Comment List

Latest News

गोद लिए गांवों को नशामुक्त बनाने की पहल, राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों से मांगा सहयोग गोद लिए गांवों को नशामुक्त बनाने की पहल, राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों से मांगा सहयोग
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजस्थान के विश्वविद्यालयों को गोद लिए गांवों में नशामुक्ति अभियान...
इंदिरा गांधी नहर में फिर मिला 10 फीट लम्बा घड़ियाल, एक घंटे मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू
रंगमंच से कैमरे तक का सफर : अभिनय कार्यशाला में युवा प्रतिभाओं ने सीखे एक्टिंग के प्रोफेशनल गुर, रवींद्र मंच पर दिखेगा हुनर
राज्यसभा में उठा एसएफआई नेता आइसी घोष की गिरफ्तारी के प्रयास का मुद्दा, विपक्ष ने किया हंगामा
पुलिस ने 101 गुमशुदा मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए, आधुनिक तकनीक से किए बरामद
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : डांट-फटकार आत्महत्या के लिए उकसावा नहीं, दो शिक्षिकाओं समेत तीन को राहत
कांग्रेस सांसद नासिर ने राज्यसभा में दिया कार्यस्थगन नोटिस, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खातों-कार्यप्रणाली के स्वतंत्र ऑडिट की मांग