किसान के खेत से फूटा क्रूड ऑयल : 500 मीटर तक फैला, लीकेज तलाशने में जुटे इंजीनियर

आसपास की भूमि को और नुकसान से बचाया

किसान के खेत से फूटा क्रूड ऑयल : 500 मीटर तक फैला, लीकेज तलाशने में जुटे इंजीनियर
एक बड़ा औद्योगिक हादसा सामने आया, जब एक किसान के खेत में अचानक जमीन से क्रूड ऑयल का रिसाव शुरू। देखते ही देखते कच्चा तेल आसपास के खेतों में फैल गया और करीब 500 मीटर के दायरे तक। घटना की सूचना मिलते ही केयर्न वेदांता के इंजीनियर और अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा एहतियात के तौर पर सप्लाई तत्काल बंद।

बाड़मेर। जिले के बोथिया गांव में रविवार सुबह एक बड़ा औद्योगिक हादसा सामने आया, जब एक किसान के खेत में अचानक जमीन से क्रूड ऑयल का रिसाव शुरू हो गया। देखते ही देखते कच्चा तेल आसपास के खेतों में फैल गया और करीब 500 मीटर के दायरे तक पहुंच गया। घटना की सूचना मिलते ही केयर्न वेदांता के इंजीनियर और अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा एहतियात के तौर पर सप्लाई तत्काल बंद कर दी गई। भाग्यम वेलपैड-12 से मदर वेलपैड तक बिछी पाइपलाइन से यह रिसाव होने की आशंका है। रविवार सुबह छह बजे दौलतराम, प्रेमाराम और फकीराराम के खेतों में अचानक क्रूड ऑयल निकलने लगा। कुछ ही समय में तेल खेतों में फैल गया।

सूचना मिलने पर कंपनी की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और रिसाव वाले स्थान की पहचान करने में जुट गई। इंजीनियर पाइपलाइन के लीकेज पॉइंट का पता लगा रहे है। सुरक्षा के मद्देनजर पाइपलाइन की सप्लाई बंद कर दी गई है, ताकि स्थिति और गंभीर न हो। कंपनी ने खेत में जेसीबी मशीन की सहायता से गहरा गड्ढा खुदवाकर उसमें क्रूड ऑयल को एकत्र करना शुरू किया है। इसके बाद टैंकरों के माध्यम से तेल को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है, जिससे आसपास की भूमि को और नुकसान से बचाया जा सके। कंपनी की टीम मौके पर राहत एवं नियंत्रण कार्य में जुटी हुई है। प्रशासन अर्लट है। 

फरवरी में कवास मेंं भी हुआ रिसाव
गौरतलब है कि इससे पहले 23 फरवरी को भी बाड़मेर के कवास क्षेत्र स्थित ऐश्वर्या ऑयल फील्ड के वेलपैड संख्या-8 के पास एक खेत में क्रूड ऑयल का बड़ा रिसाव हुआ था। उस घटना में करीब चार बीघा भूमि प्रभावित हुई थी और रिसाव पर पूरी तरह नियंत्रण पाने में लगभग पांच दिन लग गए थे। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने पाइपलाइन सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बिजली उपभोक्ताओं को राहत, मानसरोवर में शुरू हुए साउथ सर्किल के दो प्रमुख कार्यालय बिजली उपभोक्ताओं को राहत, मानसरोवर में शुरू हुए साउथ सर्किल के दो प्रमुख कार्यालय
जयपुर दक्षिण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। अधीक्षक अभियंता साउथ, जेसीसी साउथ और जेपीडीसी साउथ के...
संसद परिसर में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
अली गोनी और जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विजेता, रोहित शेट्टी की मौजूदगी में हुआ भव्य ग्रैंड फिनाले का आयोजन
राजस्थान बनेगा वैश्विक कानूनी विमर्श का केंद्र, जयपुर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शांति मध्यस्थता सम्मेलन 31 जुलाई से होगा शुरू
ईरान-अमेरिका तनाव: सेंटकॉम प्रमुख की सलाह पर ट्रंप ने रोके हवाई हमले, ओमान वार्ता को मिली राहत
प्रदेशभर से जुटेंगे लाइसेंस्ड गाइड, कल्याण बोर्ड गठन समेत सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सहायता की मांग
राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- बिहार में छात्रों पर AK-47 से हमला, सरकारी तंत्र छात्रों के खिलाफ उठा रहा 'जानलेवा' कदम