अवैध मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क का पदार्फाश : बाडे़ में ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, पिता-पुत्र गिरफ्तार

सुरेश कुमार विश्नोई पूरे नेटवर्क का मुख्य संचालक

अवैध मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क का पदार्फाश : बाडे़ में ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, पिता-पुत्र गिरफ्तार

पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क का पदार्फाश कर भारतमाला एक्सप्रेस-वे के निकट संचालित अवैध ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा कर भारी मात्रा में रसायन, उपकरण और डोडा पोस्त जब्त कर पिता-पुत्र सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार।

बालोतरा। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क का पदार्फाश कर भारतमाला एक्सप्रेस-वे के निकट संचालित अवैध ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा कर भारी मात्रा में रसायन, उपकरण और डोडा पोस्त जब्त कर पिता-पुत्र सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी रमेश ने बताया कि 6 अप्रैल को गश्त व चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुड़ी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों का कारोबार हो रहा है। इस पुलिस ने ओमप्रकाश के घर दबिश दी, जहां से 4 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। मौके से ओमप्रकाश और उसके पुत्र सुभाष को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ओमप्रकाश ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि उसके घर के पास बने बाड़े में एमडीएमए (ड्रग्स) बनाने का काम होता है।

इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर छापा मारकर रसायनों से भरे बड़े ड्रम,जरीकेन, टब, जार, ट्रे, छलनी, प्लास्टिक पाउच, गैस सिलेंडर सहित अन्य उपकरण बरामद किए। सप्लाई और कमाई का खेल पूछताछ में सामने आया कि कुड़ी निवासी सुरेश कुमार विश्नोई पूरे नेटवर्क का मुख्य संचालक है, जो अवैध एमडीएमए बनाने के लिए रसायन उपलब्ध कराता था। आरोपी रात के समय ड्रग्स तैयार कर  सप्लाई कर देते थे। इसके बदले उन्हें मोटी रकम दी जाती थी। इसके अलावा, आरोपी भारतमाला एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले ट्रक चालकों को डोडा पोस्त बेचने का भी काम करते थे, जिसके लिए वे पिसा हुआ और कच्चा डोडा पोस्त अपने पास रखते थे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल