कार से 20 किलो डोडा पोस्त बरामद, 1.47 लाख नकदी सहित तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने 3 किलोमीटर पीछा कर भागते दबोचा
बालोतरा। सिणधरी थाना पुलिस ने ऑपरेशन विषभंजन के तहत 20.100 किलोग्राम डोडा पोस्त, तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार और 1.47 लाख रुपए की नकदी बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसपी रमेश ने बताया कि 21 जून को हल्का गश्त के दौरान होडू क्षेत्र में संदिग्ध स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक वाहन को तेज गति से भगाकर टाकुबेरी मार्ग की ओर ले गया। पीछा करने के दौरान कार सड़क किनारे झाड़ियों और तारबंदी से टकराकर खेत में पलट गई एवं तस्कर भाग निकला, लेकिन पुलिस ने करीब तीन किलोमीटर तक पैदल पीछा कर उसे पकड़ लिया।
वाहन की तलाशी में 20.100 किलोग्राम डोडा पोस्त और मादक पदाथोंर् की खरीद.फ रोख्त से अर्जित 1 लाख 47 हजार रुपए नकद बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी जीवराज पुत्र पेमाराम निवासी खारडी बेरी आडेलए थाना सदर बाड़मेर को गिरफ्तार कर डोडा पोस्त, नकदी और स्विफ्ट कार जब्त कर ली। इस संबंध में सिणधरी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है। पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

Comment List