पिलर के नीचे दबने से ट्रेलर चालक की मौत : ट्रेलर पर सांकल से बंधे थे पिलर, खोलने पर गिरे

10 टन वजनी दो से तीन पिलर भरभराकर गिर गए

पिलर के नीचे दबने से ट्रेलर चालक की मौत : ट्रेलर पर सांकल से बंधे थे पिलर, खोलने पर गिरे

जीआरपी पुलिस थाने के इंचार्ज हीराराम ने बताया कि रविवार को फुट ओवरब्रिज के पिलर एक ट्रेलर में भरकर बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर आए थे।

बाड़मेर। बाड़मेर में निमार्णाधीन रेलवे स्टेशन के लिए आए पिलर के नीचे दबने से ट्रेलर चालक की मौत हो गई। चालक ने सांकल से बंधे पिलर को जैसे ही खोला, 2 से 3 पिलर उसी पर आ गिरे। नीचे दबने से चालक की रीढ़ की हड्डी टूट गई, सिर के पिछले हिस्से के अलावा हाथ-पैर की हड्डी भी टूट गई। घटना बाड़मेर रेलवे स्टेशन पार्सल रूम के पास रविवार सुबह 11 बजे की है। मौजूद लोग अचेत हालत में चालक सुखराम उम्र 49 वर्ष पुत्र माणकराम निवासी खेतनगर, जोधपुर को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया।

जीआरपी पुलिस थाने के इंचार्ज हीराराम ने बताया कि रविवार को फुट ओवरब्रिज के पिलर एक ट्रेलर में भरकर बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर आए थे। ट्रेलर पर पिलर सांकल से बंधे थे। जब चालक ने सांकल खोली तो वो टूट गई। करीब 10 टन वजनी दो से तीन पिलर भरभराकर गिर गए, जिनके नीचे आने से चालक गंभीर घायल हो गया। मौजूद लोगों ने पिलर हटाए कर गंभीर घायल चालक को बाड़मेर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।    

Post Comment

Comment List

Latest News

गाय बचाने के प्रयास में बेकाबू कार पोल से टकराई : चालक समेत 5 श्रद्धालु घायल, बच्चे की मौत गाय बचाने के प्रयास में बेकाबू कार पोल से टकराई : चालक समेत 5 श्रद्धालु घायल, बच्चे की मौत
जैसलमेर जिले के रामदेवरा क्षेत्र  में रामदेवरा से दर्शन कर लौट रहे पदयात्रियों को एक बेकाबू कार ने कुचल दिया।...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्र के नाम दिया संबोधन, कहा- ऑपरेशन फ्यूरी रहेगा जारी 
रावलसिंह हत्याकाण्ड में शामिल तीन बदमाश गिरफ्तार, आरोपियों से तीन पिस्टल, 2 बाइक व कार बरामद
असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज