मंदिर में देर रात चोरी: मुंह पर कपड़ा बांधकर आया चोर, बिजली बंद कर दानपेटी की नकदी लेकर भागा

श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश

मंदिर में देर रात चोरी: मुंह पर कपड़ा बांधकर आया चोर, बिजली बंद कर दानपेटी की नकदी लेकर भागा
राजस्थान के भरतपुर जिले में वैर थाना क्षेत्र के प्राचीन भैरवनाथ मंदिर में शनिवार देर रात नकाबपोश चोर ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर दानपेटी से नकदी पार कर दी। चोरी से पहले आरोपी ने बिजली काटी, जिसकी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना से स्थानीय श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त है।

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के वैर थाना क्षेत्र में प्राचीन भैरवनाथ मंदिर में शनिवार देर रात दानपेटी से नकदी चुराये जाने की घटना से मंदिर समिति और श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। मंदिर समिति के सूत्रों ने बताया कि शनिवार अर्धरात्रि के बाद एक व्यक्ति मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुआ। 

उसके मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। मंदिर में घुसने के बाद उसने सबसे पहले बिजली बंद की और फिर दानपेटी को खंगालकर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गया। रविवार सुबह जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो अंदर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। मंदिर में घुसने वाले आरोपी की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पंचायत शिक्षकों का बड़ा आंदोलन, 23 हजार कर्मचारियों ने नियमितीकरण और दो साल की अनुभव छूट के आदेश की मांग उठाई राजस्थान में पंचायत शिक्षकों का बड़ा आंदोलन, 23 हजार कर्मचारियों ने नियमितीकरण और दो साल की अनुभव छूट के आदेश की मांग उठाई
राजस्थान में 23 हजार से अधिक पंचायत शिक्षकों और विद्यालय सहायकों ने नियमितीकरण तथा बजट में घोषित 2 वर्ष की...
अयोध्या राम मंदिर को लेकर कांग्रेस का बड़ा आरोप, चढ़ावा चोरी और अनियमितताओं की SIT जांच की मांग से सियासत गरमाई
UP विधानसभा सत्र से पहले CM योगी का आह्वान, बोले- जनता के मुद्दे सदन में उठें, हंगामे नहीं, हो सकारात्मक चर्चा
11वें दिन भी जारी शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन, एसएमएस अस्पताल से संघर्ष बरकरार
मंदिर में देर रात चोरी: मुंह पर कपड़ा बांधकर आया चोर, बिजली बंद कर दानपेटी की नकदी लेकर भागा
बिहार छात्र आंदोलन पर कांग्रेस का एक्शन, उदय भानु चिब बोले- प्रभावित छात्रों को मिलेगा कानूनी साथ, जांच जारी
बीकानेर बॉर्डर पर बड़ा ऑपरेशन, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 50 करोड़ की हेरोइन और हथियारों की खेप बरामद