गांव से लड़का-लड़की के भागने के बाद हुआ विवाद : पूर्व विधायक बच्चू सिंह के घर पर हमला, भाइयों और चाचा को पीटा

आरोपी हुए फरार, पुलिस में मामला दर्ज 

गांव से लड़का-लड़की के भागने के बाद हुआ विवाद : पूर्व विधायक बच्चू सिंह के घर पर हमला, भाइयों और चाचा को पीटा

घटना की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बयाना हरिराम कुमावत, पुलिस उपाधीक्षक रूपवास नीरज भारद्वाज, रुदावल थाना सहित पुलिस जाब्ता व क्यूआरटी टीम गांव बसई पहुंचे।

रुदावल। गांव बसई में दो अलग अलग जातियों के लड़के-लड़की के भाग जाने के बाद एक जाति के करीब 50-60 लोगों ने बयाना विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक बच्चू सिंह बंशीवाल के घर पर हमला कर तोड़फोड़ की। इन लोगों ने पूर्व विधायक के घरवालों के साथ लाठी डंडों से मारपीट भी कर दी। इन लोगों के हमले में पूर्व विधायक का भाई कमल सिंह, चचेरा भाई सुनील एवं चाचा चम्पालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए भरतपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

आरोपी हुए फरार, पुलिस में मामला दर्ज 
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। घटना को लेकर पूर्व विधायक के भाई कमल सिंह की ओर नामजद सहित 50-60 लोगों के खिलाफ घर पर हमला कर तोड़फोड़, मारपीट करने एवं जातिसूचक गाली गलौच करने का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया है कि गांव के ही दो अलग अलग जातियों के लड़का लड़की भाग गए थे। लड़का पूर्व विधायक की जाति का होने के कारण गांव के इन लोगों को लगा कि पूर्व विधायक लड़के की मदद कर रहा है। इसी कारण इन लोगों ने हमला किया है। घटना के समय पूर्व विधायक बच्चू सिंह अपने घर पर नहीं थे। 

गांव में पुलिस बल तैनात
घटना की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बयाना हरिराम कुमावत, पुलिस उपाधीक्षक रूपवास नीरज भारद्वाज, रुदावल थाना सहित पुलिस जाब्ता व क्यूआरटी टीम गांव बसई पहुंचे। जहां फिलहाल शांति बनी हुई है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल
अल्बर्ट हॉल रविवार सुबह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मौका था दक्षिण पश्चिमी कमान की ओर से पूर्व...
मेटल मजदूरों को 15 लाख मुआवजा देने तक सड़कों पर लड़ाई लड़ेंगे: खाचरियावास
ऑटो चालक ने बरती लापरवाही तो सवारी ने कराया मुकदमा दर्ज
गोवा अग्निकांड पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक सहायता देने का एलान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया बी आर ओ की पांच हजार करोड़ रूपये की 121 परियोजनाओं का उद्घाटन
इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी ब्लैकमेलिंग का जाल: युवती ने लिव-इन का झांसा देकर 10 लाख की मांग
डे 2 राउंड-अप: जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल 2025 ने जयपुर में अपने सांस्कृतिक संवाद को विस्तार दिया