यूक्रेन में भरतपुर के कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर ड्रोन हमला : 4 सौ करोड़ का नुकसान, इंजीनियर की मौत
2009 में फैक्टरी शुरू की
भरतपुर। रूस और यूक्रेन के मध्य चल रहे युद्ध के दौरान भरतपुर के कारोबारी की यूक्रेन स्थित दवा बनाने वाली फैक्टरी पर ड्रॉन से हुए हमले में एक इंजीनियर की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। वहीं 400 करोड़ रुपए के नुकसान की संभावना जताई जा रही है। कारोबारी राजीव गुप्ता के चचेरे भाई राजकुमार गुप्ता ने बताया कि राजीव की कम्पनी कुसुम हेल्थ केयर प्रा. लिमिटेड यूक्रेन के सुमि शहर में स्थित है, जहां गत 4 अक्टूबर को सुबह ड्रोन से हमला हुआा हमले में फैक्टरी की मुख्य इमारत का ज्यादातर हिस्सा तबाह हो गया। शुरूआती अनुमान के मुताबिक कम्पनी को तकरीबन 400 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। हमले के बाद इलाके में धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया। यह फैक्टरी रूस की सीमा से करीब 23 किलोमीटर दूर है। 4 अक्टूबर को रविवार का दिन होने की वजह से कर्मचारियों की संख्या काफी कम थी।
2009 में फैक्टरी शुरू की :
राजीव ने 2009 में यूक्रेन के सुमि शहर में दवा बनाने की फैक्टरी शुरू की। कम्पनी 50 से यादा ब्राण्ड की जेनेरिक दवाएं बनाती हैं जिसके गोली, कैप्सूल व ल्क्विड दवाएं शामिल हैं। उल्लेखनी है कि 38 साल पहले राजीव एम.टेक करने यूक्रेन गए थे तब से वहीं शिफ्ट हो गए।

Comment List