भरतपुर में सूखे कुएं से नकली दवाओं का बड़ा जखीरा बरामद, 150 से अधिक पेटियों में नामी कंपनियों के नकली ब्रांड

SDRF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

भरतपुर में सूखे कुएं से नकली दवाओं का बड़ा जखीरा बरामद, 150 से अधिक पेटियों में नामी कंपनियों के नकली ब्रांड
राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना सदर थाना पुलिस और SDRF ने खटनावली गांव में एक सूखे कुएं से 150 से अधिक कार्टन में भरी नामचीन कंपनियों की नकली दवाएं बरामद की हैं। औषधि नियंत्रण विभाग ने दवाओं को जब्त कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के बयाना सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने खटनावली गांव में शनिवार को एक सूखे कुएं में नकली दवाओं का जखीरा बरामद किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंए से बरामद 150 से अधिक पेटियों में नामचीन कंपनियों के ब्रांड नाम वाली नक़ली दवा बरामद हुई है। इस मामले में पुलिस एवं चिकित्सा विभाग को आरोपियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

शनिवार रात सदर थाना पुलिस एवं राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के दल के सहयोग से कुएं से निकाले गये सनोफी, डॉ रेड्डीज और टोरेंट जैसी नामचीन कंपनियों के ब्रांड नाम से डायबिटीज, बीपी, एंटी-एलर्जिक, दर्द निवारक और मोटापा घटाने की नकली दवाओं से भरे इन कार्टन को फिलहाल औषधि नियंत्रण विभाग ने जब्त करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झील का बाड़ा में सुरक्षित रखवाया है।

विभागीय के सूत्रों ने रविवार को बताया कि प्राथमिक जांच में कई दवाओं के बैच नंबर मूल कंपनियों के रिकॉर्ड से मेल नहीं खा रहे हैं। इनके नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे फर्जीवाड़े की असलीयत सामने आ सकेगी। शनिवार की रात धौलपुर नंबर के एक संदिग्ध ट्रक ने कुएं के पास आकर इस सामग्री को छुपाया था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असहमति होना किसी भी प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन इससे निर्णय प्रक्रिया रुकती नहीं: यादव असहमति होना किसी भी प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन इससे निर्णय प्रक्रिया रुकती नहीं: यादव
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने अलवर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रशासनिक और संवैधानिक...
पश्चिम बंगाल में एसआईआर पर घमासान, शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी-वाम मोर्चे पर लगाया झूठा प्रचार करने का आरोप
भरतपुर में सूखे कुएं से नकली दवाओं का बड़ा जखीरा बरामद, 150 से अधिक पेटियों में नामी कंपनियों के नकली ब्रांड
आतंकवाद से समझौता नहीं, आत्मरक्षा का अधिकार कायम, सुधार आधारित बहुपक्षवाद का समर्थक है भारत: जयशंकर
दिया कुमारी ने ग्रीन फिट हाफ मैराथन सीजन-तृतीय को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मायावती का बड़ा संगठनात्मक फैसला: बसपा को तीन सेक्टर में बांटा, बारिश-तूफान प्रभावितों की मदद के लिए कार्यकर्ताओं से अपील
एसआईआर को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री का पलटवार, कहा- निर्वाचन आयोग के संयुक्त बयान से स्थिति स्पष्ट