विवाहिता ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, विवाहिता के पिता ने दहेज हत्या का कराया मामला दर्ज

पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया

विवाहिता ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, विवाहिता के पिता ने दहेज हत्या का कराया मामला दर्ज
एक 25 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना देर रात की बताई जा रही है। विवाहिता का शव घर की छत पर बने कमरे में फंदे से लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।

नदबई। लखनपुर थाना क्षेत्र के गांव गगवाना में एक 25 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। विवाहिता का शव घर की छत पर बने कमरे में फंदे से लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव नदबई की मोर्चरी में रखवाया गया। जहां मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

वही मृतका के पिता भुसावर थाना क्षेत्र के गांव बाछरैन निवासी ओमप्रकाश ने पति विवेक सहित सास, ससुर,ननद व ननदेउ के खिलाफ दहेज के लिए मेरी बेटी को बार बार प्रताड़ित करने व दहेज नहीं देने पर गला दबाकर हत्या करने का मामला लखनपुर थाने में दर्ज कराया। करीब 5 वर्ष पूर्व करिश्मा की शादी गगवाना निवासी विवेक के साथ हुई थी। वहीं लखनपुर थाना पुलिस ने घटना पर एफएसएल व मोबाइल टीम को मौके पर बुलाकर घटना के साक्ष्य एकत्रित किए। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एलन कोचिंग संस्थान के छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, जानें पूरा मामला      एलन कोचिंग संस्थान के छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, जानें पूरा मामला
पांच माह में एलन कोचिंग के पांच स्टूडेंट ने की अपनी ईहलीला समाप्त।
बॉक्स ऑफिस की अगली जंग के लिए तैयार बॉलीवुड सितारे, जानें सनी देओल से लेकर कार्तिक आर्यन तक की दमदार लाइनअप के बारे में
खान सर होंगे गिरफ्तार? हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज; वायरल फायरिंग वीडियो के बाद पुलिस जांच तेज, गिरफ्तारी को लेकर बढ़ी हलचल
वित्त विभाग का आदेश, पीडी खातों की जमा राशि पर 2.50% वार्षिक ब्याज देय
विलायती बाजार की नरमी का असर : सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज, जानें क्या है भाव
नारी निकेतन की बेटियों का घर बसाने को एमए पास, सात लाख इनकम वालों ने भी किया आवेदन
अपना कोटा भी बैठा है एनओसी के बारूद पर