कार रिपेयरिंग गैराज में दो LPG सिलेंडर फटे :7 झुलसे,भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में बच्ची ने तोड़ा दम 

6 जयपुर रेफर

कार रिपेयरिंग गैराज में दो LPG सिलेंडर फटे :7 झुलसे,भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में बच्ची ने तोड़ा दम 

एक वर्कशॉप में कार रिपेयरिंग के दौरान एलपीजी सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा। धमाके के बाद लगी आग में दो परिवारों के सात लोग झुलसे। घायलों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल से जयपुर रेफर, इलाज के दौरान 11 वर्षीय अक्षर की मौत।

कामां। डीग जिले के कामां कस्बे की अक्खवाडी क्षेत्र में कार रिपेयरिंग के दौरान एलपीजी सिलेंडर फ टने से दो परिवारों के सात लोग बुरी तरह झुलस गए, घायलों को  स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफ र कर दिया गया। जानकारी के अनुसार रिपेयरिंग के दौरान काम में लिए जा रहे सिलेण्डर धमाके  के साथ फ टे, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।  हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  भरतपुर सीओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि झुलसी एक बच्ची की शहर के आरबीएम अस्पताल में मौत हो गई, शेष 6 लोगों को जयपुर रेफ र किया गया है।  जानकारी के अनुसार मनमोहन की डीग रोड पर बनी वर्कशॉप में एक मजदूर रिपेयरिंग का काम कर रहा था। रिपेयरिंग के काम में लिए जा रहे सिलेंडर अचानक गैस रिसाब के साथ फ ट गया, इसके बाद पास में रखा दूसरा सिलेंडर भी फ ट गया, जिससे वर्कशॉप में आग भड़क उठी।

इन्हें किया गया जयपुर रेफर- हादसे में मनमोहन पुत्र दाताराम, सरिता पत्नी मनमोहन, भगवान पुत्र लक्ष्मीचंद्र, नीरज पत्नी भगवान सिंह, लक्ष्य पुत्र भगवान सिंह और साक्षी  पुत्री भगवान सिंह को जयपुर रेफ र किया गया, वहीं आईबीएम में इलाज के दौरान अक्षर(11) पुत्री भगवान सिंह की मौत हो गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस अस्पताल के चिकित्सकों ने किया कमाल : लिवर, किडनी और आंत में 45 मिनट तक खून की सप्लाई रोककर हार्ट की तीन सर्जरी की एक साथ एसएमएस अस्पताल के चिकित्सकों ने किया कमाल : लिवर, किडनी और आंत में 45 मिनट तक खून की सप्लाई रोककर हार्ट की तीन सर्जरी की एक साथ
सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में एक ही मरीज पर तीन हार्ट सर्जरी एक साथ की, भारत में पहला ऐसा मामला। 25...
पिंक सिटी में हल्ला बोल की गूंज : राजस्थान रॉयल्स के अंतिम मुकाबले में उमड़ा क्रिकेट प्रेमियों का सैलाब
आज का भविष्यफल 
गर्मियों में बढ़ी मनरेगा की मांग, बजट तुलना में कार्य स्वीकृति की कमी ने सरकार की बढ़ाई चिंता
कार रिपेयरिंग गैराज में दो LPG सिलेंडर फटे :7 झुलसे,भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में बच्ची ने तोड़ा दम 
भट्टी सा तप रहा प्रदेश : दिन और रात दोनों में चल रही लू, चित्तौड़गढ़ में पारा 46 डिग्री पार
BSNL का बंपर ऑफर: सिर्फ ₹1 में 30 दिनों तक रोजाना मिलेगा 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग