शादी के तीन दिन बाद दुल्हन जेवर लेकर भाग निकली, 7 जनों के खिलाफ मामला दर्ज

परिवार का विश्वास जीतने के बाद वारदात को अंजाम

शादी के तीन दिन बाद दुल्हन जेवर लेकर भाग निकली, 7 जनों के खिलाफ मामला दर्ज

गांव में दुल्हन शादी के 3 दिन बाद जेवर-नकदी लेकर फरार। वर पक्ष ने बिचौलिये व ससुराल पक्ष पर साजिश का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक ने बीगोद थाने में 7 जनों के खिलाफ मामला दर्ज।

मांडलगढ़। बीगोद थाना क्षेत्र के जोजवा गांव में दुल्हन शादी के 3 दिन बाद जेवर-नकदी लेकर फरार हो गई। वर पक्ष ने बिचौलिये व ससुराल पक्ष पर साजिश का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक ने बीगोद थाने में 7 जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया हैं। जोजवा निवासी पीड़ित अम्बानी जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी दलाल माण्डलगढ़ थाना क्षेत्र के गणेशपुरा निवासी कालूलाल धाकड़ ने एक लाख की दलाली राशि लेकर मानपुरा निवासी खुशी जाट के साथ शादी का रिश्ता तय कराया।

27 फरवरी 2025 कोहुई शादी के दौरान पीड़ित ने तीन तोला सोने के जेवर, करीब एक किलो चांदी के जेवर, तीन लाख की नकदी और शादी में ससुराल पक्ष के प्रतिभोज के लिए एक लाख 60 हजार की खाद्य सामग्री दी गई। शादी सम्पन्न होने के बाद दुल्हन खुशी जाट तीन दिन तक ससुराल में रही और परिवार का विश्वास जीतने के बाद वारदात को अंजाम दिया। जब परिजनों को नकदी और जेवर गायब मिले तो दुल्हन भी घर से लापता मिली। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सड़क किनारे स्कूल जा रहे किशोर को कार ने कुचला, बच्चे की मौत सड़क किनारे स्कूल जा रहे किशोर को कार ने कुचला, बच्चे की मौत
सड़क किनारे चल रहे एक 14 साल के बच्चे को बेकाबू कार ने टक्कर मार दी, हादसे में बच्चे की...
व्हीकल लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का बदमाश गिरफ्तार, लंबे समय से फरार
दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट : बीजेपी समेत सभी दलों के दफ्तरों की सुरक्षा बढ़ाई, जवानों की तैनाती में बढ़ोतरी
इजरायल ने ईरान पर हवाई हमले करने के लिए इराक में बनाया गुप्त सैन्य अड्डा : यह बेस वायु सेना के लिए रसद केंद्र के रूप में भी करेगा काम, सूत्रों का दावा- सैन्य कार्रवाई शुरू होने के पहले हुई थी बेस की स्थापना
लेबनान में इजरायली हमलों में 39 लोगों की मौत : महिलाएं और बच्चे भी शामिल, इमारत में हिजबुल्लाह आतंकवादियों पर हमला
शादी के तीन दिन बाद दुल्हन जेवर लेकर भाग निकली, 7 जनों के खिलाफ मामला दर्ज
तमिलनाडु में विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ : 9 अन्य मंत्री भी मंत्रिमंडल में शामिल, कांग्रेस ने निभाई बहुमत तैयार करने में अहम भूमिका