भीलवाड़ा में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश; लाखों रुपये बरामद, 16 जुआरी गिरफ्तार

भीलवाड़ा में जुए के बड़े रैकेट का भंडाफोड़

भीलवाड़ा में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश; लाखों रुपये बरामद, 16 जुआरी गिरफ्तार
भीलवाड़ा के मांडल में पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त दबिश देकर जुआ रैकेट का पर्दाफाश किया। मौके से 16 खाईवालों को गिरफ्तार कर 6 लाख से अधिक कैश, 17 मोबाइल और 4 कारें जब्त की गईं। धुवाला मार्ग पर यह गिरोह घोड़ी दाने पर लाखों के दांव लगा रहा था।

भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने एक संयुक्त अभियान के तहत जुए के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करके 16 से अधिक जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि धुवाला-लागरों का खेड़ा मार्ग पर जुआ संचालित होने की पुख्ता सूचना मिलने पर डीएसटी और स्थानीय पुलिस ने घेराबंदी करके मौके पर दबिश दी। मौके पर घोड़ी दाना (पासा) पर लाखों रुपए के दांव लगाए जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि वहां से छह लाख रुपए से अधिक की बड़ी नकदी मिलने की संभावना है। देर रात तक नकदी की गिनती और कानूनी जब्ती की प्रक्रिया जारी थी। इसके अलावा पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 17 एंड्रॉयड मोबाइल और वहां खड़ी चार कारें भी जब्त की हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी भीलवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों के बड़े खाईवाल और जुआरी बताए जा रहे हैं। मामले में देर रात तक मांडल थाने में कार्रवाई और कागजी प्रक्रिया जारी रही।

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने किसान जागरूकता और कृषि ज्ञान...
करौली में भीषण सड़क हादसा: जीप की चपेट में आने से महिला की मौत, पति और पुत्र घायल
अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार चार हुक्के समेत नशीले फ्लेवर और उपकरण जब्त
उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान: अमेरिका-दक्षिण कोरिया की निरस्त्रीकरण मांग ठुकराई; कहा- न्यूक्लियर ताकत के रूप में हमारी स्थिति अब स्थायी
फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी सीआईडी के सामने पेश: भवानी भवन में कड़ी सुरक्षा, ईडी समन और अन्य जांचों के बीच बढ़ीं टीएमसी नेता की मुश्किलें
नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, कायम रत्न अवॉर्ड्स से नवाजे गए लोग 
एयर फोर्स के विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज को पहुंचाया आर्मी अस्पताल