नाता विवाह के नाम पर ठगी का खुलासा, लुटेरी दुल्हन और उसका भाई गिरफ्तार

झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल

नाता विवाह के नाम पर ठगी का खुलासा, लुटेरी दुल्हन और उसका भाई गिरफ्तार
नाता विवाह के नाम पर भोले-भाले लोगों को शादी का झांसा देकर लाखों रुपये और गहने हड़पने वाले एक गिरोह का पदार्फाश। पुलिस ने मामले में लुटेरी दुल्हन और वारदात के मास्टरमाइंड उसके भाई को गिरफ्तार। गिरोह शादी के बाद गहने-नकदी समेटकर फरार हो जाता था और बाद में पीड़ित परिवार को ही दुष्कर्म व दहेज के झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था।

भीलवाड़ा। जिले के शंभूगढ़ थाना पुलिस ने नाता विवाह के नाम पर भोले-भाले लोगों को शादी का झांसा देकर लाखों रुपये और गहने हड़पने वाले एक गिरोह का पदार्फाश किया है। पुलिस ने मामले में लुटेरी दुल्हन और वारदात के मास्टरमाइंड उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह शादी के बाद गहने-नकदी समेटकर फरार हो जाता था और बाद में पीड़ित परिवार को ही दुष्कर्म व दहेज के झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। एसपी सागर राणा ने बताया कि मामले की शुरूआत 22 सितंबर 2025 को हुई, जब कालियास निवासी पीड़ित गोविंदराम चौधरी ने न्यायालय के इस्तगासे के जरिए शंभूगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया।

पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी नहीं होने के कारण आरोपी नारायण जाट और उसका बेटा मनफूल उसके घर आए और अपनी लड़की अनिता से शादी का प्रस्ताव रखा। सौदा तय होने के बाद पीड़ित परिवार ने 6 लाख रुपये नकद, 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी के आभूषण आरोपियों को सौंप दिए। और अनिता को ब्याह कर घर ले आए। शादी के बाद से ही अनिता ने पति से दूरी बनाए रखी और शारीरिक संबंध नहीं बनाए। कुछ दिन बाद वह पीहर जाने का बहाना बनाकर अपने साथ सारे जेवरात ले गई। जब ससुराल वालों ने गहनों के बारे में पूछा, तो उसने धमकी दी, गहने भूल जाओ, ज्यादा बोले तो दहेज और दुष्कर्म के झूठे केस में फंसा दूंगी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विधानसभा परिसर के राजराजेश्वर महादेव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, देवनानी ने की पूजा-अर्चना विधानसभा परिसर के राजराजेश्वर महादेव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, देवनानी ने की पूजा-अर्चना
देवनानी ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। महोत्सव के पहले दिन...
बाब अल-मंदेब में बढ़ा तनाव, हूती चेतावनी के बाद सऊदी गठबंधन ने वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा बढ़ाई
सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद: बैंकिंग और आईटी सेक्टर ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप-स्मॉलकैप में रही तेजी
ओबीसी आयोग का 45 फीसदी सर्वे पूरा, 3 दिन में 55 काम पूरा करने की चुनौती
धावास जैन मंदिर में श्रद्धा का महासंगम, श्रद्धालुओं में उत्साह
साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत
छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग