भीलवाड़ा में तेंदुए का आतंक! बाड़े में घुसकर भेड़ों पर किया हमला, 17 भेड़ों की मौत से मचा हड़कंप

पुलिस और पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर

भीलवाड़ा में तेंदुए का आतंक! बाड़े में घुसकर भेड़ों पर किया हमला, 17 भेड़ों की मौत से मचा हड़कंप
भीलवाड़ा जिले के बड़लियास थाना क्षेत्र के पास खेत पर बने बाड़े में जंगली जानवर ने हमला कर 17 भेड़ों को मार डाला। तड़के भेड़ों की चीख-पुकार सुनकर जागे पशुपालकों ने बाड़े का दृश्य देखा, तो क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस और पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची।

भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बड़लियास थाना क्षेत्र में सवाईपुर में रविवार को खेत पर बने बाड़े में किसी जंगली जानवर के हमले में 17 भेड़ों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदगढ़ गांव के पास बनास नदी किनारे जगदीश धोबी के खेत पर नारायण गुर्जर ने अपनी भेड़ों को बाड़े में बांध रखी थी। तड़के करीब चार बजे अचानक भेड़ों की चीखने की आवाज सुनकर परिवार जाग गया और भेड़ों को देखा तो कई भेड़ें जाली को तोड़कर बाहर आ गईं। वहीं कुछ भेड़ें एक दूसरे के ऊपर पड़ी हुई थीं।

कुछ भेड़ों के शरीर पर घाव के निशान मिले, जिसके चलते लोगों को किसी जंगली जानवर के होने की आशंका हुआ। इस घटना में 17 भेड़ों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पशु चिकित्सकों को वहीं बुला लिया। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों क्षेत्र के भवानीपुरा गांव में तेंदुए के होने की चर्चा थी। अंदेशा है कि तेंदुए ने भेड़ों को अपना शिकार बनाया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही भेड़ों की मौत किसी वजह से हुई इसका पता चल पाएगा ।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अलवर में शेयर बाजार के नाम पर 49 लाख की साइबर ठगी: गुजरात से आरोपी गिरफ्तार, बैंक खाते में पहुंची थी रकम अलवर में शेयर बाजार के नाम पर 49 लाख की साइबर ठगी: गुजरात से आरोपी गिरफ्तार, बैंक खाते में पहुंची थी रकम
अलवर साइबर थाना पुलिस ने शेयर बाजार में भारी मुनाफे का झांसा देकर 49.49 लाख रुपये की साइबर ठगी करने...
15 अगस्त को लेकर जालंधर में कड़ी सुरक्षा, पुलिस कमिश्नर ने देर रात चौराहों और पुलिस चौकियों का किया निरीक्षण
आयरलैंड में अवैध प्रवासियों पर मंडराया खतरा, न्यू आईआरए के हिंसक अभियान से ब्रिटेन की ओर पलायन की आशंका
कोटपूतली-बहरोड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुकान से डोडा पोस्त, गांजा पीने के 207 रोल और नकदी जब्त
अमेठी में बसपा नेता शशिकांत तिवारी पर हमला: नकाबपोश बदमाशों ने कार पर बरसाए ईंट-पत्थर, पुलिस जांच में जुटी
भीलवाड़ा में तेंदुए का आतंक! बाड़े में घुसकर भेड़ों पर किया हमला, 17 भेड़ों की मौत से मचा हड़कंप
जेन जी में गांधीवादी विचार प्रवेश कर रहे हैं: कुमार प्रशांत