युवती से मिलने आया युवक बनाया बंधक : पेट्रोल छिड़कर लगाई आग, 30 प्रतिशत झुलसा, बाइक को भी फूंका

मंडोल बांध गांव की घटना 

युवती से मिलने आया युवक बनाया बंधक : पेट्रोल छिड़कर लगाई आग, 30 प्रतिशत झुलसा, बाइक को भी फूंका

भीलवाड़ा के मंडोल बांध गांव में एक युवक को कथित रूप से बंधक बनाकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। युवक करीब 30 प्रतिशत झुलस गया और उसकी बाइक जल गई। युवक युवती से मिलने आया था, जिस पर विवाद हुआ। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भीलवाड़ा/बजौलिया। क्षेत्र के मंडोल बांध गांव में एक युवक को कथित रूप से बंधक बनाकर उस पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी गई। इस घटना में युवक करीब 30 प्रतिशत तक झुलस गया, जबकि उसकी बाइक भी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। झुलसे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद भीलवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बिजौलियां थाना प्रभारी स्वागत पाण्ड्या ने बताया कि दिलीप पुत्र प्रकाश बंजाराए निवासी फ तेहपुरा डाबी, गुरुवार को मंडोल गांव में एक युवती से मिलने आया था। इसकी सूचना किसी व्यक्ति ने युवती के भाई को दे दी। शुक्रवार को जब भाई गांव पहुंचा और अपनी बहन को दिलीप के साथ देखा तो वह गुस्से में आ गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक विवाद में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान युवक और उसकी बाइक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई।

उठते धुएं को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि बाइक पूरी तरह जल चुकी थी और युवक के हाथ, पैर व पीठ बुरी तरह झुलस चुके थे। हालत गंभीर होने पर उसे महात्मा गांधी अस्पताल भीलवाड़ा रेफर किया गया। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच कर रही है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका