रोहित गोदारा गैंग के गुर्गों की गिरफ्तारी, साइबर अपराध का बड़ा खुलासा

बैंक खातों पर भी देश के अलग.अलग राज्यों में शिकायतें

रोहित गोदारा गैंग के गुर्गों की गिरफ्तारी, साइबर अपराध का बड़ा खुलासा
साइबर पुलिस ने 50 लाख रुपए की साइबर ठगी के आरोपी रोहित गोदारा गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार। पुलिस के अनुसार आरोपी रामपुरा बस्ती निवासी  संदीप स्वामी और मुकेश बिश्नोई देश भर में लोगों के साथ साइबर ठगी कर गैंग को आर्थिक सहायता करते थे।

बीकानेर। साइबर पुलिस ने 50 लाख रुपए की साइबर ठगी के आरोपी रोहित गोदारा गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी रामपुरा बस्ती निवासी  संदीप स्वामी और मुकेश बिश्नोई देश भर में लोगों के साथ साइबर ठगी कर गैंग को आर्थिक सहायता करते थे। साइबर सेल प्रभारी शालिनी बजाज ने बताया कि दोनों आरोपियों के बैंक खातों पर 50 लाख रुपए की साइबर ठगी की 23 शिकायत दर्ज है। गैंग के अन्य सदस्यों के बैंक खातों पर भी देश के अलग.अलग राज्यों में शिकायतें हुई है।

संदीप स्वामी के खिलाफ  मारपीट, धोखाधड़ी, अपहरण, जान से मारने की धमकी व अवैध हथियार रखने के चार मामले दर्ज हैं। जबकि मुकेश बिश्नोई पर मारपीट, जान से मारने की धमकी और अवैध हथियार में एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। दोनों गैंग के अन्य साथियों के साथ फ्लोकसी पे नामक एप्लीकेशन के क्लोन टूलकिट के माध्यम से रुपयों को क्रिप्टोकरंसी में बदलकर अपराधिक गिरोह को उपलब्ध कराते रहे।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सोसायटी में युवती की सुरक्षा पर सवाल, पड़ोसी पर छेड़छाड़ का आरोप सोसायटी में युवती की सुरक्षा पर सवाल, पड़ोसी पर छेड़छाड़ का आरोप
जयपुर की एक आवासीय सोसायटी में रहने वाली 22 वर्षीय युवती से पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ और मारपीट। पीड़िता की...
चंडीगढ़ में गत्ता बॉक्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग : दूर-दूर तक दिखाई दी लपटें, धुएं से आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल
युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, ऊंचाई से गिरने की आशंका
कोडाई प्रीमियर लीग सीजन-10 : राघव की घातक गेंदबाजी और सम्यक की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी से जीती कोडाई स्मैशर्स
करोड़ों की धोखाधड़ी का पर्दाफाश, 3 इनामी आरोपी गिरफ्तार
फीफा विश्व कप-2026 : लियोनेल मेसी बने विश्व कप इतिहास के टॉप स्कोरर, अर्जेंटीना नॉक आउट दौर में
शेयर बाजार: मामूली गिरावट में खुले प्रमुख सूचकांक, लिवाली से आईटी कंपनियों के शेयर लुढ़के