बीकानेर बॉर्डर पर बड़ा ऑपरेशन, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 50 करोड़ की हेरोइन और हथियारों की खेप बरामद

ग्लॉक पिस्तौल और ड्रोन जब्त

बीकानेर बॉर्डर पर बड़ा ऑपरेशन, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 50 करोड़ की हेरोइन और हथियारों की खेप बरामद
भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीकानेर पुलिस ने 'ऑपरेशन शॉकवेव' के तहत खाजूवाला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन द्वारा भेजी गई 50 करोड़ रुपये मूल्य की 10 किलो हेरोइन, अत्याधुनिक पिस्तौलें, मैगजीन और कारतूस बरामद किए। मौके से जोधपुर निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।

बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पुलिस ने पाकिस्तानी तस्करों द्वारा द्रोण से भेजी गयी 10 किलोग्राम हेरोइन और अत्याधुनिक हथियार बरामद करके एक आरोपी काे गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने रविवार को बताया कि इस हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 50 करोड़ रुपये आंकी गयी है।

उन्होंने बताया कि आरोपी से 10 किलोग्राम '999 मार्का' अफगान हेरोइन के साथ दो तुर्की निर्मित जिगाना पिस्तौल, चार ग्लॉक पिस्तौल, पांच स्टार मार्क 30 बोर पिस्तौल, 22 मैगजीन और 100 कारतूस बरामद हुए हैं। ड्रोन भी बरामद कर लिया गया है। ऑपरेशन शॉकवेब के तहत की गयी इस कार्रवाई को हाल के वर्षों में सीमा पार तस्करी के खिलाफ सबसे बड़ी सफलताओं में से एक माना जा रहा है।

कच्छावा ने बताया कि बीकानेर पुलिस को खुफिया सूचना मिली कि पाकिस्तान सीमा पार से खाजूवाला क्षेत्र में ड्रॉन के जरिए हेरोइन और हथियारों की बड़ी खेप भेजी गयी है। वह खेप लेने जोधपुर निवासी वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचा तो पुलिस दल ने उसे धर दबोचा और पूरी खेप बरामद कर ली। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इन आरोपियों के तार पंजाब से जुड़े होने की बात सामने आयी है। खुफिया एजेंसियां पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही हैं। इस पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पंचायत शिक्षकों का बड़ा आंदोलन, 23 हजार कर्मचारियों ने नियमितीकरण और दो साल की अनुभव छूट के आदेश की मांग उठाई राजस्थान में पंचायत शिक्षकों का बड़ा आंदोलन, 23 हजार कर्मचारियों ने नियमितीकरण और दो साल की अनुभव छूट के आदेश की मांग उठाई
राजस्थान में 23 हजार से अधिक पंचायत शिक्षकों और विद्यालय सहायकों ने नियमितीकरण तथा बजट में घोषित 2 वर्ष की...
अयोध्या राम मंदिर को लेकर कांग्रेस का बड़ा आरोप, चढ़ावा चोरी और अनियमितताओं की SIT जांच की मांग से सियासत गरमाई
UP विधानसभा सत्र से पहले CM योगी का आह्वान, बोले- जनता के मुद्दे सदन में उठें, हंगामे नहीं, हो सकारात्मक चर्चा
11वें दिन भी जारी शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन, एसएमएस अस्पताल से संघर्ष बरकरार
मंदिर में देर रात चोरी: मुंह पर कपड़ा बांधकर आया चोर, बिजली बंद कर दानपेटी की नकदी लेकर भागा
बिहार छात्र आंदोलन पर कांग्रेस का एक्शन, उदय भानु चिब बोले- प्रभावित छात्रों को मिलेगा कानूनी साथ, जांच जारी
बीकानेर बॉर्डर पर बड़ा ऑपरेशन, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 50 करोड़ की हेरोइन और हथियारों की खेप बरामद