बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: करणी माता के दर्शन को जा रही कैंपर बस से टकराई, युवक की मौत; 9 श्रद्धालु घायल

करणी माता मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे

बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: करणी माता के दर्शन को जा रही कैंपर बस से टकराई, युवक की मौत; 9 श्रद्धालु घायल
नोखा के भामटसर के समीप देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में देशनोक करणी माता मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी कैंपर विपरीत दिशा से आ रही बस से टकरा गई। इस घटना में गोपाल नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीबीएम अस्पताल भर्ती कराया गया है।

बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र में भामटसर गांव के पास शनिवार की देर रात बस और कैंपर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल हाे गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी घायल सुजानगढ़ के हैं, वे कैंपर से देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में मंगला आरती के दर्शन के लिए जा रहे थे।

भामटरसर में बस स्टैंड के पास रात करीब डेढ़ बजे अचानक विपरीत दिशा से आ रही बस से कैंपर टकरा गई। इससे गाेपाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल हो गये। सभी घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सवाई माधोपुर में फिर तेंदुए का आतंक: आबादी में घुसकर गाय का किया शिकार, इलाके में दहशत सवाई माधोपुर में फिर तेंदुए का आतंक: आबादी में घुसकर गाय का किया शिकार, इलाके में दहशत
सवाई माधोपुर के पुराने शहर स्थित राजबाग और 72 सीढ़ी क्षेत्र में तेंदुए की आवाजाही से निवासियों में दहशत फैल...
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दम! प्रधानमंत्री मोदी ने गुलवीर, अंकुश, उन्नति और नरेंद्र की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर दी शुभकामनाएं
जापान भूकंप: मृतकों की संख्या 38 हुई, हजारों लोग अब भी राहत शिविरों में
अशोक गहलोत का आरोप: भाजपा सरकार में पट्टे नहीं मिल रहे, कांग्रेस जैसी छूट बहाल करे
अमेरिका का बड़ा सुरक्षा अलर्ट, इजरायल समेत कई देशों में दूतावासों ने नागरिकों को तुरंत निकलने के लिए किया आगाह
छत्तीसगढ़ में उद्योगों को बढ़ावा, CM विष्णुदेव साय बोले- नई उद्योग नीति से बढ़ा निवेशकों का भरोसा, युवाओं को मिलेगा रोजगार
बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: करणी माता के दर्शन को जा रही कैंपर बस से टकराई, युवक की मौत; 9 श्रद्धालु घायल