असर खबर का : नगर परिषद बैठक में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण समय-सारणी बदली, घर-घर जाकर दी जा रही जानकारी

गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डिब्बों में रखना अनिवार्य

असर खबर का : नगर परिषद बैठक में  डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण समय-सारणी बदली, घर-घर जाकर दी जा रही जानकारी
स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ करने के लिए सख्ती बढाई, वार्डों एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में समय निर्धारित किया ।

बूंदी। शहर के विभिन्न वार्डों में बदहाल सफाई व्यवस्था और कचरा संग्रहण की अनियमितता को लेकर प्रकाशित समाचारों के बाद नगर परिषद प्रशासन सक्रिय हो गया है। जनहित में उठाए गए मुद्दों का संज्ञान लेते हुए परिषद ने स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विशेष बैठक आयोजित कर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की समय-सारणी में महत्वपूर्ण बदलाव किया है।

नई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) टीम को मैदान में उतारा गया है। आईईसी एक्सपर्ट कपिल गुप्ता के निर्देशन में टीम सदस्य अमन और विष्णु वार्डों में घर-घर जाकर नागरिकों को नई समय-सारणी की जानकारी दे रहे हैं। पंपलेट वितरित कर लोगों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की जा रही है। परिषद ने शहर को विभिन्न समूहों में बांटकर कचरा संग्रहण का समय निर्धारित किया है। समूह-1 के वार्डों में सुबह 6 बजे से 11 बजे तक, समूह-2 के वार्डों में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक तथा व्यावसायिक क्षेत्रों में शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक कचरा संग्रहण किया जाएगा। नगर परिषद प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कचरा संग्रहण वाहन आने पर ही कचरा दिया जाए तथा गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डिब्बों में रखना अनिवार्य होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। जो नागरिक निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं रह पाते, वे कचरे को बंद डिब्बे में सुरक्षित बाहर रख सकते हैं।सफाई व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों के लिए परिषद ने हेल्पलाइन नंबर 9251654739 जारी किया है, जिस पर नागरिक संपर्क कर सकते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
जयपुर की हरमाड़ा थाना पुलिस ने दिन में कॉलोनियों की रेकी कर रात में सूने मकानों, दुकानों और गार्डनों में...
RG कर हत्याकांड : निर्मल घोष की गिरफ्तारी पर थाने से लेकर अदालत तक विरोध, प्रदर्शनकारियों ने मारे थप्पड़; फेंके अंडे
विदेश से एमबीबीएस, जयपुर में चरस का कारोबार! डॉक्टर समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, पांच लाख की चरस और तस्करी में इस्तेमाल गाड़ी बरामद
जयपुर जिले की निकायों के वार्डों की आरक्षण लॉटरी 17 को
मायावती का स्वतंत्रता दिवस पर संदेश : संविधान की भावना से काम करें संवैधानिक संस्थाएं, तभी मिलेगा आजादी का असली लाभ
रील बनाने को लेकर दो नाबालिग दोस्तों में विवाद, एक दोस्त ने दूसरे को देसी कट्टे से मारी गोली; अस्पताल में दम तोड़ा 
स्वतंत्रता दिवस पर जूली का हमला : ‘वोट चोरी’ से लेकर संविधान कमजोर करने तक, मोदी सरकार की यही उपलब्धि