कर्मचारियों की सतर्कता से टला हादसा : लाखेरी स्टेशन पर सिग्नल फेल, खुले प्वाइंट पर हो गई दयोदय एक्सप्रेस रवाना

स्टेशन मास्टर समेत 3 प्वाइंटमैन डयूटी से हटाए

कर्मचारियों की सतर्कता से टला हादसा : लाखेरी स्टेशन पर सिग्नल फेल, खुले प्वाइंट पर हो गई दयोदय एक्सप्रेस रवाना
लाखेरी रेलवे स्टेशन पर दयोदय एक्सप्रेस खुले प्वाइंट से आगे बढ़ गई, कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टला। तकनीकी खराबी के कारण सिग्नल सिस्टम मैन्युअल था। जमादार रविंद्र पाल और पॉइंट्समैन की सूचना पर ट्रेन रोकी।

लाखेरी। लाखेरी रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह रेलवे संचालन के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया, जिसमें जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस (12181) खुले प्वाइंट पर ही आगे रवाना हो गई। हालांकि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की सतर्कता के चलते समय रहते ट्रेन को रोक लिया गया, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार स्टेशन पर सिग्नल सिस्टम में तकनीकी खराबी के चलते ट्रेनों का संचालन मैन्युअल प्रणाली से किया जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 8:20 बजे पहुंची दयोदय एक्सप्रेस को सुरक्षित रूप से प्लेटफॉर्म पर लिया गया था, लेकिन अगले प्वाइंट को क्लैंप करने की प्रक्रिया पूरी किए बिना ही ट्रेन को आगे बढ़ने की अनुमति दे दी गई। इसी बीच ड्यूटी पर मौजूद जमादार रविंद्र पाल की नजर खुले प्वाइंट पर पड़ी। उन्होंने तत्काल हाथ के संकेत देकर लोको पायलट को ट्रेन रोकने का इशारा किया।

वहीं, पॉइंट्समैन ने भी लाल झंडी दिखाकर स्थिति की गंभीरता से अवगत कराया। लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए  ब्रेक लगाकर ट्रेन को कुछ दूरी पर रोक दिया। रेलवे सूत्रों के अनुसार यदि ट्रेन कुछ आगे बढ़ जाती तो उसके पटरी से उतरने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था। घटना के बाद तकनीकी जांच और सुरक्षा व्यवस्था के चलते ट्रेन लगभग 25 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। सूचना मिलते ही कोटा मंडल के वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें अपर मंडल रेल प्रबंधक सहित संरक्षा, इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं परिचालन विभाग के अधिकारियों ने मौका निरीक्षण किया।

उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित :

रेल प्रशासन ने मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की है, जो तकनीकी खराबी और मानवीय त्रुटि दोनों पहलुओं की जांच करेगी। प्रारंभिक कार्रवाई में स्टेशन मास्टर मुकेश मीणा, पॉइंट्समैन रामअवतार मीणा, मोहम्मद सिराज और निर्भय सिंह को ड्यूटी से हटा दिया गया है।

Read More भण्डेड़ा में जलभराव समस्या पर किसानों की मांग तेज, जानें पूरा मामला

 

Read More असर खबर का : अवैध वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई शुरू

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का : बांसी गोदाम खुलवाकर खाद स्टॉक की हुई जांच असर खबर का : बांसी गोदाम खुलवाकर खाद स्टॉक की हुई जांच
मौके पर ही पंचनामा तैयार कर कुछ किसानों को खाद का वितरण भी किया ।
अमेरिका और ईरान शांति समझौते से पटरी पर लौटेगा कोटा का व्यापार-उद्योग
दुनिया में बढ़ा भारत का मान: स्लोवाकिया के सर्वोच्च राजकीय सम्मान से नवाजे गए प्रधानमंत्री मोदी, भारत-स्लोवाकिया संबंधों को मिली नई मजबूती 
PKC-ERCP परियोजना को मिली रफ्तार, बीसलपुर से मोतीसागर तक कृत्रिम जलाशय निर्माण शुरू
दिल्ली पुलिस ने 'म्यूल अकाउंट' उपलब्ध करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़ ; 10 लोग गिरफ्तार, साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने का आरोप
अवैध गैस रिफिलिंग पर प्रशासन का शिकंजा : 4 सतर्कता दलों की कार्रवाई, 78 सिलेंडर सहित सामान जब्त
केंद्र सरकार ने बदले नियम , अब कफ सिरप खरीदने के लिए डॉक्टर की पर्ची जरूरी