घर के बाहर बैठे बुजुर्ग पर भालू ने किया हमला : हाथ का अंगूठा चबाया, सिर, हाथ और पैरों पर गहरे घाव

परिजन मौके पर पहुंचे और भालू को भगाया

घर के बाहर बैठे बुजुर्ग पर भालू ने किया हमला : हाथ का अंगूठा चबाया, सिर, हाथ और पैरों पर गहरे घाव

बूंदी के डाबेटा गांव में हरलाल नामक बुजुर्ग पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। भालू ने हाथ का अंगूठा चबा डाला और सिर, हाथ-पैर पर घाव। परिजन पहुंचे और भालू को भगाया। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व की टीम भालू की तलाश में जुटी।

बूंदी। जिले के डाबेटा गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बुजुर्ग पर भालू ने जानलेवा हमला कर दिया। हरलाल नाम का बुजुर्ग अपने घर के बाहर बैठा था, तभी जंगल की ओर से आए भालू ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

हमले में भालू ने बुजुर्ग के हाथ का अंगूठा चबा डाला, जबकि सिर, हाथ और पैरों पर भी गहरे घाव कर दिए। दर्द से चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और भालू को भगाया। इसके बाद गंभीर हालत में घायल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।  सूचना पर रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची और भालू की तलाश शुरू कर दी है। वन विभाग अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में जंगली जानवरों की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है और रेस्क्यू टीम को सतर्क किया गया है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, देश और राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर की बातचीत राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, देश और राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर की बातचीत
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई। दोनों की यह...
इटली में मोदी का खास अंदाज: मेलोनी को गिफ्ट की 'मेलोडी' टॉफी, देखें वीडियो
घर के बाहर बैठे बुजुर्ग पर भालू ने किया हमला : हाथ का अंगूठा चबाया, सिर, हाथ और पैरों पर गहरे घाव
केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन : फंसे 10 हजार श्रद्धालु, एसडीआरएफ ने निकाला सुरक्षित
चौराहे पर प्लास्टिक बैरिकेड बने जाम की वजह, ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी
डीजल का स्टॉक नहीं होने के पोस्टर लगे : पेट्रोल पंपों पर सप्लाई में देरी, बेचान पर पाबंदियां  
इटली पहुंचे पीएम मोदी: मिला गार्ड ऑफ ऑनर, जॉर्जिया मेलोनी से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता