इन्द्रगढ़ में भाजपा की अंजू राजावत बनीं उपाध्यक्ष, मिले 9 वोट

कांग्रेस की आरती को 6, भाजपा की प्रतिमा को 5 मत

इन्द्रगढ़ में भाजपा की अंजू राजावत बनीं उपाध्यक्ष,  मिले 9 वोट
भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल।

इन्द्रगढ़। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में भाजपा की अंजू राजावत निर्वाचित हुईं। चुनाव में तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। इनमें भाजपा की अंजू राजावत, भाजपा की प्रतिमा शर्मा और कांग्रेस की आरती बैरवा शामिल थीं।नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्षदों ने मतदान किया। मतगणना में अंजू राजावत को सर्वाधिक 9 मत मिले। कांग्रेस की आरती बैरवा को 6 और भाजपा की प्रतिमा शर्मा को 5 मत प्राप्त हुए।मतगणना के बाद रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार रामभरोस मीणा ने अंजू राजावत को नगर पालिका उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया।

परिणाम सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। समर्थकों ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अंजू राजावत को बधाई दी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुबह से ही नगर पालिका परिसर में पार्षदों और समर्थकों की आवाजाही बनी रही। नामांकन, मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही उपाध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

दूरसंचार कंपनियों को बिना डाटा वाले पैकेज भी देने होंगे, कम आय वाले ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे दूरसंचार कंपनियों को बिना डाटा वाले पैकेज भी देने होंगे, कम आय वाले ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए वॉइस-एसएमएस वाले पैकेज देना अनिवार्य कर दिया है। 30 दिन...
गांव की सरकार : चुनाव का काउंटडाउन शुरू, आज और कल निकलेगी आरक्षण की लॉटरी
सात में से छह निगमों में भाजपा के उप महापौर, बीकानेर में बहुमत के बाद भी हारी कांग्रेस
मथानिया में सियासत का हेलमेट वार! उपाध्यक्ष चुनाव में सिर पर सुरक्षा कवच पहनकर पहुंचीं दिव्या मदेरणा
मंडे को 22, ट्यूजडे को 1 वोट! बस्सी में कहां गए भाजपा के वोट
सस्पेंस खत्म : मतदान से पूर्व लापता कांग्रेस पार्षद लक्ष्मी आईं सामने, पुलिस ने किया दस्तयाब
झालावाड़ जिले में कांग्रेस का दबदबा, 8 में से 4 निकायों में जीत