सड़क के बीचों-बीच खड़ा बिजली पोल बना हादसे का खतरा

रात को दृश्यता कम होने पर वाहन चालकों के लिए खतरा

सड़क के बीचों-बीच खड़ा बिजली पोल बना हादसे का खतरा
रायथल में बूंदी-के. पाटन-कापरेन मार्ग पर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास गंभीर लापरवाही उजागर।

नमाना रोड। रायथल तहसील क्षेत्र में बूंदी-के. पाटन-कापरेन मुख्य सड़क पर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क के बीचों-बीच छोड़ा गया बिजली का पोल हादसों को खुला आमंत्रण दे रहा है। तीन वर्ष पूर्व सड़क निर्माण के बावजूद पोल को हटाने की जिम्मेदारी संबंधित विभागों द्वारा अब तक नहीं निभाई गई है। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों में इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यह एक व्यस्ततम मुख्य मार्ग है, जहां दिन-रात वाहनों की आवाजाही रहती है। वहीं विद्यालय के निकट होने के कारण छात्र-छात्राओं का भी लगातार आवागमन बना रहता है।
 ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के ठीक बीच खड़ा यह बिजली का पोल कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। रात के समय दृश्यता कम होने पर वाहन चालकों के लिए यह और अधिक खतरनाक साबित हो सकता है। स्थानीय लोगों ने इसे विभागीय लापरवाही का गंभीर उदाहरण बताते हुए कहा कि संबंधित विभागों की अनदेखी "अंधेर नगरी चौपट राजा" जैसी स्थिति को दर्शाती है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना इस बिजली पोल को तत्काल सड़क के बीच से हटाकर किनारे शिफ्ट किया जाए, ताकि आवागमन सुरक्षित हो सके।

इस पोल को सड़क से नहीं हटाया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता हैं। दो दिन पहले पोल रात्रि के समय अंधेरे में आ रहा तब ही सामने से आए वाहन की तेज रोशनी में पोल के टकराकर गिर गया, जिससे मोटर साइकिल टूट गई।
- सुसपाल मीणा, बागदा निवासी 

मेरे आने से पहले का मामला हैं, मैरे संज्ञान में आया हैं। कल देखकर बिजली विभाग को लेटर लिखकर जल्द हटवाने की कारवाई की जाएगी।
- शुभम् जैन, सहायक अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, बूंदी

पोल तो लगा दिया है, लेकिन इसमें 11 केवी लाइन निकली हुई हैं, जिसको हटाया जाएगा। गांव में सिटी लाइन का काम चल रहा हैं, इसको दो-चार दिन में हटा दिया जाएगा। 
- एस. चौधरी, कनिष्ठ अभियंता, रायथल

Read More ओडिशा में दर्दनाक हादसा : निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 6 लोगों की मौत, सीएम ने की अनुग्रह राशि की घोषणा

Post Comment

Comment List

Latest News

महंगाई का नया वार : वाणिज्यिक गैस सिलेंडर 42 रुपए महंगा, होटल-रेस्तरां पर बढ़ा बोझ महंगाई का नया वार : वाणिज्यिक गैस सिलेंडर 42 रुपए महंगा, होटल-रेस्तरां पर बढ़ा बोझ
देशभर में 19 किलो के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम फिर बढ़ गए। दिल्ली में कीमत 42 रुपये बढ़कर 3,113.50...
ढूंढ़ारी हास्य नाटक “ऊपरी हवा” बना आकर्षण का केंद्र, दर्शकों ने जमकर की सराहना
जनगणना 2027: घर-घर पहुंच रहे प्रगणक ; हेल्पलाइन 1855 पर पूछे जा रहे दिलचस्प सवाल डेटा देने से हमें क्या फायदा होगा? लोगों की जिज्ञासाओं का केंद्र बनी हेल्पलाइन
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ बना जन आंदोलन, 5 दिनों में 7.31 लाख कार्यक्रम आयोजित
'टैलेंट हंट' पहल के ज़रिए राहुल गांधी कर रहे एक नई राजनीतिक संस्कृति की शुरुआत, युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका : महेश गौड़
जेईई-एडवांस्ड 2026 : रिकॉर्ड 56,880 विद्यार्थी क्वालिफाइड, कटऑफ में 18 अंकों की बड़ी बढ़ोतरी
राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने 20 जिलों में जारी किया अलर्ट