मिट्टी डालने के विवाद में फायरिंग, युवक के सीने में गोली : तालेड़ा में फैक्ट्री पेमेंट विवाद से बढ़ा तनाव, आरोपी फरार

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी

मिट्टी डालने के विवाद में फायरिंग, युवक के सीने में गोली : तालेड़ा में फैक्ट्री पेमेंट विवाद से बढ़ा तनाव, आरोपी फरार

तालेड़ा थाना अधिकारी अजीत बागडोलिया ने बताया कि फैक्ट्री में मिट्टी डालने का काम सुरेश गुर्जर के पास था, जबकि इससे पहले यह कार्य अर्जुन चौधरी करता था।

तालेड़ा। जमीतपुरा के पास एक ईथोलिन फैक्ट्री में गुरुवार सुबह मिट्टी डालने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। फायरिंग में एक पक्ष के युवक सुरेश गुर्जर के सीने में गोली लग गई, जिसे गंभीर हालत में कोटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।
तालेड़ा थाना अधिकारी अजीत बागडोलिया ने बताया कि फैक्ट्री में मिट्टी डालने का काम सुरेश गुर्जर के पास था, जबकि इससे पहले यह कार्य अर्जुन चौधरी करता था।

फैक्ट्री से पेमेंट को लेकर अर्जुन का विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने सुरेश को मिट्टी डालने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ी और अर्जुन ने अपने साथियों संग सुरेश की गाड़ी रुकवाई। विवाद बढ़ने पर अर्जुन ने दो राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली सुरेश के सीने में जा लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में तनाव। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प