जमीन विवाद में इंसानियत शर्मसार : महिला से मारपीट, गर्भ में पल रहे दो शिशुओं की मौत

 हमलावरों ने जमीन पर गिराकर पेट पर किए लात-घूंसों से वार

जमीन विवाद में इंसानियत शर्मसार : महिला से मारपीट, गर्भ में पल रहे दो शिशुओं की मौत

जमीन विवाद में गर्भवती महिला के हुई मारपीट में उसके गर्भ में पल रहे दो शिशुओं की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत गोठड़ा के दुगार्पुरा गांव निवासी बर्मा देवी 3 अप्रैल को खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी।

बूंदी। जिले के दबलाना क्षेत्र में जमीन विवाद में गर्भवती महिला के हुई मारपीट में उसके गर्भ में पल रहे दो शिशुओं की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत गोठड़ा के दुगार्पुरा गांव निवासी बर्मा देवी 3 अप्रैल को खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। इसी दौरान खातेदारी भूमि पर निर्माण कार्य को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने महिला पर हमला कर दिया। हमले के दौरान उसे जमीन पर गिराकर पेट पर लात-घूसों से वार किए। घायल अवस्था में उसे पहले हिंडोली अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर बूंदी रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसने दो मृत शिशुओं को जन्म दिया।

पीड़िता के पति रमेश मीणा ने आरोप लगाया कि विवादित भूमि पर न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण कार्य जारी है और कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस की ओरव से ठोस कार्रवाई नहीं की गई। मेडिकल बोर्ड से शिशुओं का पोस्टमार्टम कराया: इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेडिकल बोर्ड से शिशुओं का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर पुनर्मतदान जारी : गड़बड़ियों का पता चलने के बाद दोबारा हो रही वोटिंग, केंद्रीय बलों की निगरानी में सभी बूथ पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर पुनर्मतदान जारी : गड़बड़ियों का पता चलने के बाद दोबारा हो रही वोटिंग, केंद्रीय बलों की निगरानी में सभी बूथ
बंगाल के दक्षिण 24 परगना में डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम के 15 बूथों पर पुनर्मतदान में सुबह 9 बजे...
आईपीएल-2026 : आरआर को 7 विकेट से हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य किया हासिल, केएल राहुल रहे प्लेयर ऑफ द मैच
20 हजार लीटर पेट्रोलियम पदार्थ जब्त, होटल और ढाबों के पीछे अवैध भंडारण का लम्बे समय से चल रहा खेल
तपते भारत के सामने बड़ी चुनौती
राहुल गांधी को कोर्ट से राहत : उनके खिलाफ दाखिल याचिका खारिज, अब दर्ज नहीं होगा आपराधिक मुकदमा
70 करोड़ की ठगी के नेटवर्क का खुलासा : 3 आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
कांतारा मिमिक्री मामला : रणवीर सिंह पर दर्ज एफआईआर रद्द, बिना शर्त माफी मांगी