खबर का असर: नगर परिषद की पहल, वार्ड-4 में सफाई अभियान शुरू
सफाई व्यवस्था पूरी तरह सुचारू होने तक जारी रहेगा अभियान
दैनिक नवज्योति में प्रकाशित खबर पर लिया संज्ञान, सफाई व्यवस्था पटरी पर
बूंदी। शहर के वार्ड संख्या 4 में नगर परिषद प्रशासन ने सुध ली और सफाई कार्य शुरू किया है। गौरतलब है कि दैनिक नवज्योति समाचार पत्र में 21 अप्रेल को ह्लवार्ड चार में गंदगी से लोग परेशानह्व शीर्षक से समचार प्रकाशित कर नगर परिषद का ध्यान आकर्षित करवाया था।
खबर प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद तुरंत सक्रिय हो गया और संज्ञान लेकर नगर परिषद ने वार्ड नंबर 4 में मंगलवार को सफाई कार्य शुरू कर दिया । खबर का संज्ञान लेते हुए नगर परिषद आयुक्त एवं सभापति के निर्देश पर सफाई निरीक्षकों की निगरानी में सफाई कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। लंबे समय से सड़क किनारे जमा कचरे के ढेरों को हटाया गया तथा अवरुद्ध नालियों की गहन सफाई कर जलभराव की समस्या को दूर करने के प्रयास किए गए।
विशेष अभियान के तहत हो रही सफाई
नगर परिषद द्वारा वार्ड की मुख्य सड़कों और गलियों को कचरा मुक्त किया जा चुका है। वहीं खाली पड़े निजी भूखंडों में जमा गंदे पानी और कचरे को लेकर भी सख्ती बरती जा रही है। प्रशासन ने प्लॉट मालिकों को साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में एंटी-लार्वा दवाओं का छिड़काव और फॉगिंग भी कराई जा रही है।
वार्डवासियों ने जताया संतोष
लंबे समय से गंदगी की समस्या से जूझ रहे वार्डवासियों ने त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताते हुए ह्यदैनिक नवज्योतिह्ण का आभार व्यक्त किया। वार्ड पार्षद सुनीता बैरवा सहित स्थानीय निवासियों ने कहा कि खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए कार्य शुरू कर दिया।नगर परिषद प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर की स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सफाई व्यवस्था पूरी तरह सुचारू होने तक अभियान जारी रहेगा।

Comment List