असर खबर का - चार माह से बंद विद्यालय भवन का निर्माण कार्य फिर पटरी पर, जानें पूरा मामला

सामुदायिक भवन में विद्यालय संचालित हो रहा था

असर खबर का - चार माह से बंद विद्यालय भवन का निर्माण कार्य फिर पटरी पर, जानें पूरा मामला
दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद जागा प्रशासन, निर्माण शुरू।

देईखेड़ा। क्षेत्र की खरायता पंचायत के डडवाडा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन का चार माह से रुका निर्माण कार्य समाचार प्रकाशित होने के बाद पुन: शुरू हो गया। जर्जर भवन को जमींदोज किए जाने के बाद से विद्यालय का संचालन पास के सामुदायिक भवन में किया जा रहा था, जिससे विद्यार्थियों को कठिनाई उठानी पड़ रही थी। विद्यालय के नए भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए तथा शौचालय निर्माण के लिए 3 लाख 50 हजार रुपए की स्वीकृति जारी हुई थी। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद संवेदक ने कार्य प्रारंभ भी कर दिया था, किंतु ग्रामीणों द्वारा सुगम पोर्टल पर घटिया निर्माण की शिकायत दर्ज कराने के बाद करीब चार माह से कार्य बंद पड़ा था।

प्रधानाध्यापक रामस्वरूप ने बताया कि भवन के अभाव के कारण विद्यार्थियों को सामुदायिक भवन के दो कमरों में बैठाना पड़ रहा था। इस संबंध में विभागीय उच्चाधिकारियों को कई बार पत्र लिखकर अवगत कराया गया, लेकिन समाधान नहीं हो सका। पिछले सप्ताह दैनिक नवज्योति समाचार पत्र में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और संवेदक द्वारा पुन: निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि अब गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण होगा, जिससे विद्यार्थियों को शीघ्र ही नए भवन की सुविधा मिल सकेगी।

इनका कहना है 
ग्रामीणों द्वारा शिकायत के बाद से निर्माण कार्य अटका पड़ा था जब सवेंदक ने कार्य शुरू कर दिया है। 
 -रामस्वरूप, प्रधानाध्यापक, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय,डडवाडा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

मानसून मेहरबान : जयपुर, श्रीगंगानगर, अलवर सहित कई जिलों में बारिश, सवाईमाधोपुर में पांच इंच बारिश से बिगड़े हालात मानसून मेहरबान : जयपुर, श्रीगंगानगर, अलवर सहित कई जिलों में बारिश, सवाईमाधोपुर में पांच इंच बारिश से बिगड़े हालात
राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय होने से जयपुर समेत कई जिलों में बारिश। सवाईमाधोपुर के नादौती में करीब पांच इंच...
मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप