असर खबर का - छोटे पोल बदले, भण्डेड़ा फीडर पर टला बड़ा खतरा

बार-बार टूटकर गिर जाती थी वायरिंग

असर खबर का - छोटे पोल बदले, भण्डेड़ा फीडर पर टला बड़ा खतरा

दैनिक नवज्योति की खबरों के बाद विद्युत निगम ने सुधारी 11 केवी लाइन

भण्डेड़ा।क्षेत्र में बांसी जीएसएस से जुड़े भण्डेड़ा फीडर की मुख्य 11 केवी विद्युत लाइन पर लंबे समय से बनी गंभीर समस्या का आखिरकार समाधान शुरू हो गया है। सादेड़ा मार्ग से गुजर रही इस लाइन पर लगे छोटे विद्युत पोल बदल दिए गए हैं, जिससे मुख्य सड़क से गुजरने वाले राहगीरों और आसपास के खेतों में काम करने वाले किसानों को राहत मिली है। जानकारी के अनुसार 11 केवी लाइन के नीचे उगे बबूल के पेड़ों से तारों के टकराने के कारण बार-बार वायरिंग टूटकर नीचे गिर जाती थी। कई विद्युत पोल क्षतिग्रस्त अवस्था में थे, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती थी। बिजली सप्लाई के दौरान तार टूटने से आगजनी की घटनाएं भी हो चुकी थीं और किसानों की फसलों को नुकसान पहुंच चुका था।

इस समस्या को लेकर दैनिक नवज्योति द्वारा 20 नवंबर को ह्लअधरझूल में बिजली लाइन का दुरस्तीकरणह्व शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर लगातार ध्यान आकर्षित किया गया। खबरों के बाद विद्युत निगम के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और रविवार को संवेदक के माध्यम से मुख्य सड़क पर लगे चार छोटे पोल हटाकर उनकी जगह अधिक ऊंचाई वाले चार नए विद्युत पोल स्थापित किए गए।

स्थानीय किसानों और उपभोक्ताओं का कहना है कि अब लाइन सुरक्षित हो गई है और बार-बार बिजली गुल होने तथा आगजनी की घटनाओं से राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने समय रहते कार्रवाई के लिए समाचार पत्र और विभागीय अधिकारियों का आभार जताया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरबीएसई सचिव रिटायर्ड : चेयरमेन और सचिव दोनों पद रिक्त, कार्यवाहक के भरोसे हुआ बोर्ड आरबीएसई सचिव रिटायर्ड : चेयरमेन और सचिव दोनों पद रिक्त, कार्यवाहक के भरोसे हुआ बोर्ड
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अब कार्यवाहक के भरोसे बोर्ड में महत्वपूर्ण अध्यक्ष और सचिव दोनों के पद पर कार्यवाहक काम...
मुंबई में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई : 349 किलोहाई ग्रेड कोकीन जब्त, अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1,745 करोड़ की कीमत
ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला : 60 दिन की अनिवार्य संसदीय अनुमति की समयसीमा पूरी होने से पहले युद्ध समाप्ति का ऐलान, सीजफायर जारी रखने के लिए रखी शर्ते
एलपीजी के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कॉमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए महंगा
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सशर्त दी अग्रिम जमानत : पुलिस के बुलाने पर थाने में होना होगा पेश, पढ़ें पूरा मामला 
‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान की खास एंट्री : जीवा महाले के किरदार में दिखे अभिनेता, सोशल मीडिया पर लुक हुआ वायरल
पर्यटन स्थलों पर इंटर्नशिप : छात्रों को मिल रहा किताबों से परे सीखने का मौका, एनईपी 2020 के तहत एक माह की पहल