असर खबर का - पीडब्ल्यूडी विभाग ने जर्जर खरेड पुलिया का मरम्मत कार्य शुरू किया, जानें पूरा मामला

रात्रि में प्रकाश व्यवस्था के अभाव में रहता है हादसे का खतरा

असर खबर का - पीडब्ल्यूडी विभाग ने जर्जर खरेड पुलिया का मरम्मत कार्य शुरू किया, जानें पूरा मामला

दैनिक नवज्योति में समााचार प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया।

नमाना। नमाना कस्बे से होकर गुजरने वाली घोड़ा पछाड़ नदी पर बनी खरेड पुलिया लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़ी है। गत वर्ष बरसात के दौरान पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके बाद से इस मार्ग से कोटा जाने वाले वाहन चालकों में दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। करीब पांच महीने पूर्व सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा मरम्मत कार्य कराया गया, लेकिन कार्य की गुणवत्ता पर अब प्रश्न उठ रहे हैं। पुलिया पर दो बड़े गड्ढे बने रहने के कारण उन्हें भरने के बजाय बड़े-बड़े पत्थर डाल दिए गए। रात्रि के समय प्रकाश व्यवस्था के अभाव में ये पत्थर वाहन चालकों के लिए और अधिक खतरनाक साबित हो रहे थे। कई बार दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक असंतुलित होकर गिरने से बाल-बाल बचे।

ग्रामीणों ने लगातार शिकायत दर्ज कराते हुए विभाग का ध्यान आकर्षित किया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि अंधेरे में गड्ढों से बचने के प्रयास में वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो सकते थे। इस समस्या को लेकर दैनिक नवज्योति समाचार पत्र में आठ फरवरी के अंक में खरेड पुलिया की मरम्मत लटकी, हादसे का खतरा शीर्षक से समााचार प्रकाशित कर विभाग का ध्यान आकर्षित करवाया था। यह समाचार प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने पुन: मौके पर पहुंचकर पुलिया की मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस बार स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा ताकि आवागमन सुचारु और सुरक्षित रह सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 : एसीएस का निरीक्षण, रिवर्स कॉल से संतुष्टि फीडबैक लेने के निर्देश राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 : एसीएस का निरीक्षण, रिवर्स कॉल से संतुष्टि फीडबैक लेने के निर्देश
राजेश कुमार यादव ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश। व्हाट्सएप/मैसेज...
अमेरिकी का ईरान में हमला : होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट मिसाइल ठिकानों पर की बमबारी, कहा- अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए थी खतरा
उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 : 7.70 लाख अभ्यर्थियों के लिए कड़े इंतजाम, पेपर लीक पर जीरो टॉलरेंस
राजस्थान से आए पत्रकारों के दल ने किसान से की मुलाकात : राम शरण से ली आधुनिक खेती से आय वृद्धि के मॉडल के बारे में जानकारी, गोमतीनगर रेलवे स्टेशन का भी किया अवलोकन
दिल्ली में गरज के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान : खराब श्रेणी में वायु गुणवत्ता, बारिश ले सकती है व्यापक रुप
ऑपरेशन ‘जेन्टल-मेन्टल’ सफल : 40 हजार के इनामी MD सप्लाई नेटवर्क का सरगना राजू गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
वायदा बाजार में नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है ‌भाव