असर खबर का : कलक्टर के दौरे से हड़बड़ाया प्रशासन, अधूरे कार्यों पर लगाई फटकार

तत्काल निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश

असर खबर का : कलक्टर के दौरे से हड़बड़ाया प्रशासन, अधूरे कार्यों पर लगाई फटकार
जैतसागर नाला और टूटी पुलिया पर जताई नाराजगी, एक माह का अल्टीमेटम।

बूंदी। ‘दैनिक नवज्योति’ में प्रकाशित खबर का बड़ा असर देखने को मिला। “9 माह से अधूरा जैतसागर नाला निर्माण” शीर्षक से खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन हरकत में आया और नवनियुक्त जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव ने अवकाश के दिन भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।महावीर कॉलोनी व शास्त्री नगर क्षेत्र में लंबे समय से अधूरे पड़े नाले और क्षतिग्रस्त पुलिया को देखकर कलेक्टर ने नगर परिषद व RUIDP अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि तकनीकी बहानेबाजी बंद कर तत्काल निर्माण कार्य शुरू किया जाए, आमजन की परेशानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शहरभर में किया सघन निरीक्षण

कलेक्टर ने पुलिस लाइन, नैनवा रोड, मीरां गेट, जैतसागर, लंका गेट, बालचंदपाड़ा, नवल सागर व नागदी बाजार सहित कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर परिषद को एक माह में सफाई व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम दिया।

इन स्थानों पर दिए विशेष निर्देश

• नवल सागर: म्यूजिकल फाउंटेन क्षेत्र से कचरा हटाने व पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश।
• आजाद पार्क: 24 घंटे में सफाई, खराब लाइट व उपकरण दुरुस्त करने के आदेश।
• खेल संकुल: गाजर घास हटाकर कम्पोस्ट पिट बनाने व सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित करने को कहा।

कलेक्टर ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विजन के अनुरूप शहर में मजबूत आधारभूत ढांचा विकसित किया जाएगा। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि नालियों में कचरा न डालें और सार्वजनिक संपत्ति को सुरक्षित रखें। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामकिशोर मीणा, सीईओ रवि वर्मा, एसडीएम लक्ष्मीकांत मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

दैनिक नवज्योति का आभार

लंबे समय से परेशानी झेल रहे वार्डवासियों ने 'दैनिक नवज्योति' का आभार जताते हुए कहा कि जो काम महीनों की शिकायतों से नहीं हुआ, उसे अखबार की खबर ने 24 घंटे में पटरी पर ला दिया।

 -मोहम्मद वसीम,एडवोकेट, वार्डवासी,वार्ड नंबर 55

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम