असर खबर का : किसानों की मांग पर शुरू हुई माइनर की खुदाई

टेल क्षेत्र के किसानों को जल्द मिल सकेगा पर्याप्त नहरी पानी

असर खबर का : किसानों की मांग पर शुरू हुई माइनर की खुदाई
खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया सिंचाई विभाग, जेसीबी से शुरू हुई माइनर की खुदाई और सफाई ।

देईखेड़ा। किसानों की समस्या को लेकर दैनिक नवज्योति में 4 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित खबर के बाद सिंचाई विभाग हरकत में आया है। चंबल की पाटन ब्रांच नहर से निकलने वाली बड़ाखेड़ा द्वितीय माइनर की खुदाई और सफाई का कार्य शनिवार को जेसीबी मशीन से शुरू कर दिया गया।

इससे टेल क्षेत्र के किसानों को आगामी नहरी जलप्रवाह के दौरान राहत मिलने की उम्मीद जगी है। माइनर में मिट्टी जमा होने और न झाड़-झंखाड़ उगने सेपानी का प्रवाह न बाधित हो रहा था। नहर में पानी छोड़े - जाने के बावजूद पर्याप्त जल टेल तक नहीं पहुंच पा रहा था। इसके चलते किसानों को खेतों की सिंचाई में। परेशानी का सामना करना पड़ रहा 5 था। समस्या से निजात दिलाने के लिए किसान लंबे समय से माइनर की खुदाई और सफाई की मांग उठा रहे थे।

दैनिक नवज्योति ने भी 'बड़ाखेड़ा द्वितीय माइनर कीसफाई नहीं, किसान परेशान' शीर्षक से खबर प्रकाशित कर किसानों की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद विभाग ने कार्य शुरू करवाया है। माइनर अध्यक्ष रामराज मीणा ने बताया कि माइनर मेंमिट्टी भरने और झाड़ियां उगने से जलप्रवाह प्रभावित हो रहा था।

विभागीय निर्देश मिलने के बाद जेसीबी मशीन से खुदाई और स्रफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। किसान रामावतार मीणा ने कहा कि माइनर की सफाईहोने से टेल क्षेत्र के किसानों को समय पर नहरी पानी मिलने की उम्मीद है। अब किसानों की निगाहें कार्य पूरा होने और आगामी जलप्रवाह के दौरान खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंचने पर टिकी हैं।

Read More असर खबर का - डिवाइडर के पौधों की शुरू हुई कटाई

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायत चुनाव : भाजपा चेहरों पर मंथन, सीएम भजनलाल शर्मा लगातार दूसरे दिन पार्टी मुख्यालय में पंचायत चुनाव : भाजपा चेहरों पर मंथन, सीएम भजनलाल शर्मा लगातार दूसरे दिन पार्टी मुख्यालय में
राजस्थान में पंचायती राज चुनावों को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लगातार दूसरे दिन प्रदेश भाजपा कार्यालय...
दिल्ली: अब जंतर-मंतर पर नहीं होंगे धरना-प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने किया डिनोटिफाई, तीन नये स्थल तय
बूंदी डिपो में थम नहीं रहे बेटिकट यात्रियों के मामले, फिर मिले 15 यात्री बिना टिकट
2026 के अर्थशास्त्र नोबेल पुरस्कार के लिए रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड के नाम की घोषणा
आईटीआई की बदलेगी तस्वीर, संवरेगी युवाओं की तकदीर : भविष्य की नींव को मजबूत कर रही पीएम-सेतु योजना
सऊदी अरब में मौत की सजा पाए दो पंजाबियों के मामले में केंद्र से गुहार, परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा
CEC के खिलाफ राहुल, प्रियंका और खड़गे के नेतृत्व में विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, पुलिस ने रोका; आकाशवाणी की ओर बढ़े नेता