युवक को बंधक बनाकर जूतों की माला पहनाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

कुछ माह पूर्व युवती को साथ ले गया था युवक

युवक को बंधक बनाकर जूतों की माला पहनाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
युवती को कुछ माह पहले साथ ले जाने की रंजिश में कुछ लोगों ने युवक को कथित तौर पर बंधक बनाकर उसके गले में जूतों की माला पहनाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और वीडियो की सत्यता व आरोपियों की पहचान की जा रही।

बूंदी/हिंडोली। जिले के हिंडोली क्षेत्र के पगारा गांव में एक युवक के साथ कथित रूप से अमानवीय व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले से जुड़े तीन मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित और उसके साथ मौजूद युवती देई थाना क्षेत्र के निवासी हैं तथा दोनों आपस में रिश्तेदार बताए गए हैं। वे पगारा गांव में अपने अन्य रिश्तेदारों के यहां आए हुए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुछ माह पूर्व युवक, युवती को अपने साथ ले गया था। इसी बात से नाराज कुछ लोगों ने कथित रूप से युवक को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की।

घटना के दौरान युवती के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक के साथ मारपीट करते, उसके बाल काटते तथा उसे जूतों की माला पहनाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि पुलिस जांच का विषय है। हिंडोली थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि पीड़ित ने 18 जुलाई को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने उसका अपहरण कर बंधक बनाया, उसके बाल काटे और उसके साथ मारपीट की। 

यह कहा थाना अधिकारी ने 
पीड़ित की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की पुष्टि होते ही पुलिस ने कालबेलिया समाज से जुड़े तीन आरोपियों को डिटेन कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
- अरविंद भारद्वाज, थानाधिकारी, हिंडोली। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: हाथों में तख्तियां लेकर जताया विरोध, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग हुई तेज संसद में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: हाथों में तख्तियां लेकर जताया विरोध, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग हुई तेज
प्रश्नपत्र लीक मामले में विपक्षी दलों ने संसद परिसर में धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी...
महिलाओं ने स्कूल में घुसकर शिक्षक को चप्पलों से पीटा, कॉपी चेक कराने गई छात्रा से अभद्रता
बगैर परिवहन निरीक्षक फील्ड में पहुंची आरटीओ गाड़ी, ट्रक से टक्कर में बोलेरो क्षतिग्रस्त
प्रयागराज में अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण धरना जारी
मैक्रों सरकार का बड़ा एक्शन! 15 साल से कम उम्र वालों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लगेगी रोक, एक सितंबर से लागू होगा कानून
जैसलमेर केंद्र पर 93 परीक्षार्थी सामूहिक नकल में पकड़े गए, परीक्षा केंद्र के जिम्मेदारों पर कार्रवाई
राहुल गांधी की सरकार को चुनौती, सच में ईमानदार है तो कराए छात्रों के मुद्दे पर संसद में चर्चा