सांवलिया सेठ के भंडार से निकली 27.25 करोड़ नकदी, आज होगी पांचवें चरण की गिनती

विभिन्न बैंकों के कर्मचारी मौजूद थे

सांवलिया सेठ के भंडार से निकली 27.25 करोड़ नकदी, आज होगी पांचवें चरण की गिनती
भगवान सांवलिया सेठ मंदिर के भंडार की चौथे चरण की गिनती में 3.01 करोड़ रुपये नकद मिले। तीन चरणों में 24.24 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके थे। चार चरणों में कुल राशि 27.25 करोड़ 13 हजार रुपये पहुंची।

मंडफिया। भगवान  सांवलिया सेठ मंदिर, मंडफिया में 13 जुलाई को  खोले गए भंडार की गिनती शुक्रवार को चौथे चरण में मंदिर बोर्ड अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव की उपस्थिति में  हुई। चौथे चरण की गिनती में 3 करोड़ 1 लाख रुपए नकद प्राप्त हुए। इससे पहले तीन चरणों की गिनती में 24 करोड़ 24 लाख 13 हजार रुपए नकद प्राप्त हो चुके थे। चारों चरणों की कुल राशि अब 27 करोड़ 25 लाख 13 हजार रुपए पहुंच गई है।

मंदिर प्रशासन के अनुसार, भंडार की पांचवें चरण की गिनती शनिवार को होगी। भंडार राशि की गिनती के दौरान मंदिर बोर्ड अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव, बोर्ड सदस्य पवन तिवारी, रामलाल गुर्जर, किशन लाल अहीर, मंदिर प्रभारी भेरूगिरी गोस्वामी, मनोहर लाल चौबीसा सहित मंदिर प्रशासन एवं विभिन्न बैंकों के कर्मचारी मौजूद थे।

 

 

Read More आस्था के साथ पारदर्शिता भी जरूरी : क्या बड़े मंदिरों को चढ़ावे का पूरा हिसाब सार्वजनिक करना चाहिए?

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान को मिली 8 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों की सौगात, प्रधानमंत्री ने जालंधर कैंट से किया वर्चुअल उद्घाटन राजस्थान को मिली 8 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों की सौगात, प्रधानमंत्री ने जालंधर कैंट से किया वर्चुअल उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर कैंट से वर्चुअल माध्यम से देश के 75 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन। राजस्थान...
विक्रम 1 की लाँचिंग अंतरिक्ष यात्रा के लिए ऐतिहासिक क्षण : स्काईरूट एयरोस्पेस युवाओं की प्रतिभा का प्रतीक, मोदी ने कहा- भारत का पहला निजी रूप से विकसित प्रक्षेपण यान
दिशा क्रिकेट एकेडमी ने एसएचएस यू-14 को 108 रनों से हराया, जीत के हीरो बने वैभव खटाना और राघव यादव
रूठे बदरा : उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई बेचैनी, हाई बीपी, वायरल से लेकर, हार्ट, पेट और त्वचा रोग तक से आमजन परेशान
स्पेस सेक्टर में भारत ने रचा इतिहास : 'विक्रम-1' की लॉंचिंग, श्रीहरिकोटा से भरी उड़ान
फीफा वर्ल्ड कप-2026 : लामिन यमल और पेड्रो पोरो की फिटनेस को लेकर चिंता, स्पेन ने शुरु की फाइनल की तैयारी
तिलानेश गांव में मुख्यमंत्री का जनसंवाद : पुस्तकालय, सड़क और तालाब विकास की घोषणाएं की