सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 31.12 करोड़, आज भी होगी गिनती

मंदिर प्रशासन एवं विभिन्न बैंकों के कर्मचारी मौजूद

सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 31.12 करोड़, आज भी होगी गिनती
मेवाड़ के आराध्य भगवान  सांवलियाजी सेठ के दरबार में श्रद्धालुओं की आस्था एक बार फिर भंडार में उमड़ती नजर आई। 14 जून को खोले गए भंडार की चौथे चरण की गिनती मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव की उपस्थिति में हुई, जिसमें 2 करोड़ 50 लाख 82 हजार रुपए नकद प्राप्त।

मंडफिया। मेवाड़ के आराध्य भगवान  सांवलियाजी सेठ के दरबार में श्रद्धालुओं की आस्था एक बार फिर भंडार में उमड़ती नजर आई। 14 जून को खोले गए भंडार की चौथे चरण की गिनती शुक्रवार को मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव की उपस्थिति में हुई, जिसमें 2 करोड़ 50 लाख 82 हजार रुपए नकद प्राप्त हुए। इससे पहले तीन चरणों की गिनती में 28 करोड़ 61 लाख 46 हजार 200 रुपए की राशि मिल चुकी थी। चौथे चरण के बाद अब तक कुल 31 करोड़ 12 लाख 28 हजार 200 रुपए नकद प्राप्त हो चुके हैं।

भंडार में अभी भी राशि शेष है, जिसकी गणना का पांचवां चरण शनिवार को होगा।  भंडार राशि की गिनती के दौरान मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव, सदस्य पवन तिवारी, रामलाल गुर्जर, संपदा प्रभारी भेरूगिरी गोस्वामी, मनोहर लाल चौबीसा, बिहारीलाल गुर्जर, श्रवण शर्मा, जितेंद्र त्रिपाठी सहित मंदिर प्रशासन एवं विभिन्न बैंकों के कर्मचारी मौजूद रहे। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फीफा विश्व कप-2026 : कनाडा-मेक्सिको नॉकआउट चरण में, कनाडा की ग्रुप चरण में कतर पर 6-0 से ऐतिहासिक जीत फीफा विश्व कप-2026 : कनाडा-मेक्सिको नॉकआउट चरण में, कनाडा की ग्रुप चरण में कतर पर 6-0 से ऐतिहासिक जीत
फीफा विश्व कप-2026 में कनाडा ने कतर को 6-0 से हराकर नॉकआउट चरण में जगह बनाई। जोनाथन डेविड ने हैट्रिक...
भिण्ड में चक्की मालिक बना हैवान : 5 रुपए के लिए ग्राहक का काटा कान, जानें क्या है मामला
राज्य सरकार ने 178 आरएएस अधिकारियों के तबादले, गौरव बीज निगम एमडी
नीट परीक्षार्थियों के लिए 21 जून को कासगंज-रावतपुर के मध्य चलेगी विशेष ट्रेन, जानें किन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वैशाली नगर में विशाल योग व राजयोग ध्यान कार्यक्रम, देवनानी रहे मौजूद
धरोहर और आध्यात्मिक विरासत का वैश्विक उत्सव
खोह नागोरियान पटाखा ब्लास्ट : प्लॉट से 50.40 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद, मकान मालिकों पर केस दर्ज