सांवलिया सेठ के भंडार में आए 7.53 करोड़ रुपए, 14 सितंबर को सोने-चांदी का तोल और शेष राशि की गिनती

भंडार से प्राप्त शेष राशि की गिनती अभी बाकी

सांवलिया सेठ के भंडार में आए 7.53 करोड़ रुपए, 14 सितंबर को सोने-चांदी का तोल और शेष राशि की गिनती
मेवाड़ के प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर का भंडार खोला। पहली चरण की गिनती में ही 7 करोड़ 53 लाख 60 हजार रुपए नकद मिले। मंदिर बोर्ड अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव के अनुसार, शेष राशि की गिनती 14 सितंबर को।

मंडफिया। मेवाड़ के प्रमुख तीर्थ स्थल  सांवलिया सेठ मंदिर का भंडार  गुरुवार को खुला तो पहले चरण की गिनती में ही 7 करोड़ 53 लाख 60 हजार रुपए नगद निकले। मंदिर बोर्ड अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव ने बताया कि प्रथम चरण की गिनती में 7 करोड़ 53 लाख 60 हजार रुपए नगद प्राप्त हुए हैं। भंडार से प्राप्त शेष राशि की गिनती अभी बाकी है। इसके अलावा भंडार से निकले सोने-चांदी का तोल भी किया जाना है।

मंदिर कार्यालय में श्रद्धालुओं द्वारा भेंट किए गए सोने-चांदी तथा नकद राशि की गणना शेष है। उन्होंने बताया कि भंडार की शेष राशि की गिनती 14 सितंबर को होगी। इसके बाद ही कुल चढ़ावे की तस्वीर स्पष्ट होगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

84 साल की मोडी बाई से नवमतदाताओं तक, लोकतंत्र के पर्व में दिखा उत्साह 84 साल की मोडी बाई से नवमतदाताओं तक, लोकतंत्र के पर्व में दिखा उत्साह
नांता, बड़गांव और पत्थर मंडी में ईवीएम की शुरुआती खराबी से कुछ देर प्रभावित हुआ मतदान, मशीनें बदलकर प्रक्रिया कराई...
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: जयपुर में दोपहर 1 बजे तक 37.40 प्रतिशत मतदान, वार्ड 49 में फर्जी वोटिंग के आरोप से मचा हंगामा
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने अभय कमांड सेंटर पहुंचकर लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश 
अमेरिका में भारतीयों के अपमान पर कांग्रेस ने घेरा केंद्र, जयराम रमेश बोले- राष्ट्रहित और गरिमा सर्वोपरि
नगर निगम चुनाव : वार्ड 116 में मतदाताओं का उत्साह, शांतिपूर्ण मतदान
मायावती का अखिलेश पर हमला, कहा-सपा में 'पीडीए' का मामला ढोंग, चरित्र और चेहरा दोहरा
कतार में लगे ओम बिरला, आम मतदाता की तरह किया मतदान